एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat: मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को किसानों की पंचायत, इन मुद्दों पर होगी बात

मुजफ्फरनगर में एक बार फिर किसानों की पंचायत होने जा रही है. सान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने भी इसे अपना समर्थन दे दिया है.

Farmers Panchayat in Muzaffarnagar: कृषि कानून (Farm Laws) के विरोध में टिकैत बंधुओं और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को किसानों की पंचायत होने जा रही है. राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में ये पंचायत होगी. इस पंचायत में अभी तक गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक और किसान मजदूर समिति ने साथ मिलकर 7 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान महापंचायत करने का ऐलान किया था, लेकिन इस पंचायत को और भी मजबूत करने की दिशा में और कई किसान संगठन अपना समर्थन देने पहुंच गए हैं. वहीं, कभी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के सिपाही रहे ठाकुर पूरन सिंह ने भी 26 सितंबर की पंचायत को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कृषि कानून को छोड़कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर इस पंचायत को अपना समर्थन दिया है. 

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने बताया कि हमने इनके अधिकार पत्र को पढ़ा है इसलिए हमने 26 तारीख को होने वाली किसान पंचायत को अपना समर्थन दिया है. इनके अधिकार पत्र में किसान और मजदूरों के कई मुद्दे हैं. जैसे- बिजली का मुद्दा, गन्ना भुगतान और गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने का मुद्दा, छात्र-छात्राओं की बेरोजगारी का मुद्दा, हाई कोर्ट बेंच का मुद्दा. हम चाहते हैं कि इन सभी मुद्दों पर सरकार के साथ बैठकर सकारात्मक तरीके से बातचीत हो. 

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों और मजदूरों की बहुत सारी समस्याएं हैं. हम भी 21 सितंबर से एक किसान पदयात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं जो सहारनपुर कमिश्नरी से दिल्ली के राजघाट जाएगी. हम सब का यही मन है कि हम सब इन्हीं मुद्दों को लेकर एक साथ लड़े. वहीं, जो तीन कृषि कानून की आड़ में कुछ किसान और सरकार एक खेल खेल रहे हैं उस खेल को खत्म करने के लिए इन पंचायतों का और किसान पदयात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है. 

वहीं, गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने बताया कि पंचायत को बहुत से किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है. 5 तारीख की पंचायत में किसानों का कोई मुद्दा नहीं उठाया गया इसलिए हमें 26 तारीख को पंचायत करनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें:

स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा के बैंक्वेट हॉल पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, 15 करोड़ की संपत्ति जमींदोज

UP Election 2022: योगी के मंत्री बोले- 'अब्बा जान', 'चचा जान' और 'भाई जान'... हमें किसी से मतलब नहीं

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा का रौद्र रूप! बाढ़ की चपेट में आए कई गांव
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
रामपुर में फर्जी निकली बच्चों की नदी पार करने वाली तस्वीरें, 6 पर केस
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह
नोएडा में 13 दिन तक धारा 163 लागू, मंदिर-मस्जिद पर भी निर्देश, जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget