एक्सप्लोरर

Farmer Protest : आज हो सकता है किसान आंदोलन खत्म होने का ऐलान, सालों तक सुनाई देगी आंदोलन की गूंज

Farmer Protest : सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर किसान संगठनों में सहमित बन गई है. सिंघु बार्डर पर आज होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में किसान आंदोलन को खत्म करने का ऐलान हो सकता है.

किसान गुरुवार को अपने आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर सकते हैं. संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार को हुई बैठक में सरकार के प्रस्ताव पर किसान संगठनों में सहमति बन गई. सरकार ने किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की बात मान ली है. सरकार ने बिजली को लेकर लाए जाने वाले विधेयक पर भी किसानों से चर्चा पर सहमत है.

इसके अलावा किसानों के प्रतिनिधि एमएसपी पर बनने वाली सरकारी समिति में भी शामिल होंगे. मोर्चा में शामिल संगठन इस पर सहमत हैं. इस तरह पिछले एक साल से अधिक समय से जारी ऐतिहासिक किसान आंदोलन एक अच्छे मुकाम पर आकर खत्म हो सकता है. आंदोलन के जरिए किसान सरकार से अपनी मांगें मनवाने में सफल रहे हैं. यह किसान आंदोलन की जीत या सफलता है.    

किसानों के आगे झुकी सरकार

नरेंद्र मोदी सरकार पिछले साल तीन कानून लाई थी. तीनों कानून खेती-किसानी से जुड़े थे. किसानों का आरोप था कि ये कानून कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं. उनका कहना था कि अगर ये कानून लागू हुए तो किसान तबाह हो जाएंगे. इन कानूनों को रद्द करने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर उन्होंने दिल्ली कूच किया था. सरकार ने उन्हें दिल्ली में नहीं घुसने दिया था. इसके बाद किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठ गए. यह धरना तभी से जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को घोषणा की कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी. उन्होंने कहा था कि सरकार एमएसपी पर एक कमेटी बनाएगी. कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री ने देश से माफी भी मांगी. उनका कहना था कि वो अपनी बात किसानों को नहीं समझा पाए. सरकार ने 29 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में बिल लाकर कानूनों को वापस भी ले लिया. इसके बाद से ही किसान आंदोलन के खत्म होने की बात की जा रही थी.  

Farmers Protest: आज खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन? सरकार के प्रस्ताव पर किसान मोर्चा के बीच बनी सहमति

सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक उत्तर प्रदेश और हरियाणा आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को मुआवजा देने पर तैयार हैं. लेकिन किसान पंजाब सरकार की तरह मुआवजे की मांग कर रहे हैं. साथ ही वो किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की समय सीमा भी सरकार से चाहते हैं. सरकार की ओर से इन मांगों और प्रस्तावों पर पक्की सहमति मिलने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा गुरुवार दोपहर आंदोलन को खत्म करने की घोषणा कर सकता है. इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे सिंधु बार्डर पर बुलाई गई है. इसी में आंदोलन खत्म करने का फैसला होगा. 

अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग का क्या होगा

लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद किसानों ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग भी की थी. लेकिन अब उन्होंने इस मामले पर चुप्पी साध ली है. देखना होगा कि आज की बैठक में वो इस पर क्या रुख अपनाते हैं.  

माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने नरम रुख अपनाया. सरकार ने पहले तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी पर कमेटी बनाने की बात कही. अब उसने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर सहमति जताई है. दरअसल राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी को उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है. पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब में किसान आंदोलन की जड़े बहुत गहरी हैं. इन दोनों जगहों पर बीजेपी के खिलाफ माहौल है. इसे देखते हुए ही सरकार ने यह कदम उठाया.

CDS Bipin Rawat और उनकी पत्नी Madhulika Rawat का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन, जानिए- उनके परिवार के बारे में

हाल के सालों में देश में इतना बड़ा और सफल आंदोलन नहीं देखा गया है. इस आंदोलन की वजह से सरकार को कानून को ही वापस लेना पड़ा. किसानों ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए यह मुकाम हासिल किया है. ऐसे में इस आंदोलन की गूंज आने वाले समय में सुनाई देगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में CM योगी बोले- हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget