एक्सप्लोरर

मेरठः निजी अस्पताल पर गुंडागर्दी के आरोप, पैसे के नाम पर युवती को जबरन बिठाया

यहां मेरठ में एक निजी अस्पताल की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. अस्पताल पर इलाज के लिए और रुपये मांगने का आरोप लगा है.

मेरठ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक निजी अस्पताल की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. यहां बिल न जमा कराने पर अस्पताल ने युवती को बंधक बना लिया. फिलहाल, इस मामले में सीएमओ का कहना है कि जांच के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मामला मेरठ के एक निजी अस्पताल का है. यहां एक गर्भवती को महिला को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक महिला को मृत बच्चा पैदा हुआ. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में इलाज के खर्च के तौर पर 20 हजार रुपये जमा करवाए. डॉक्टरों ने ये पैसे लेकर महिला का मृत बच्चा तो परिजनों को सौंप दिया लेकिन मां को वहीं बिठा लिया. परिजनों का आरोप है कि उनसे और पैसे की मांग की गई. साथ ही अस्पताल वालों ने कहा कि वे मां को तभी जाने देंगे जब परिजन और पैसे लेकर आएंगे.

युवती को नहीं जाने दिया पीड़ित मुबारिक के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को हापुड़ रोड स्थित जौहर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. जहां डिलीवरी में बच्चा मृत पैदा हुआ. जिसके बाद मृत बच्चे को डॉक्टरों ने परिजनों को दे दिया. मुबारिक ने बताया कि डॉक्टरों ने उससे कहा कि 20 हजार रुपये जमा हैं बाकी 20 हजार रुपये और जमा करें. जब परिजनों ने कहा कि पैसा नहीं है तो उन्होंने युवती को जाने नहीं दिया.

अस्पताल पर लापरवाही के आरोप वहीं, पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है. इस दौरान जब मामले का पता हिंदू युवा वाहिनी को लगा तो वह पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहुंची. हिंदू युवा वाहिनी ने आरोप लगाया कि अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती है. आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टर की बजाए वार्ड बॉय से डिलीवरी करवाई.

मामले की होगी जांच वहीं, इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी. साथ ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सीएमओ ने कहा कि अगर मामले में अस्पताल की लापरवाही साबित होती है तो उसका लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है. फिलहाल, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः

मेरठः यूपी में सुबह-सुबह जिम ट्रेनर की गोली मार कर हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

यूपीः सब्जी के दामों ने बिगाड़ा थाली का स्वाद, पनीर के बराबर पहुंचा आलू का भाव, जानिए- क्या है प्रदेश का हाल?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget