एक्सप्लोरर

मेरठः यूपी में सुबह-सुबह जिम ट्रेनर की गोली मार कर हत्या, आरोपियों की तलाश में पुलिस

मेरठ में सुबह की सैर पर निकले जिम ट्रेनर परविंदर जाट की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

मेरठ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेखौफ बदमाशों का तांडव जारी है. बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है. जहां सुबह की सैर के पर निकले जिम ट्रेनर परविंदर की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

दरअसल, मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर परविंदर जाट सुबह की सैर पर निकला था. इस दौरान कुछ बदमाशों में परविंदर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी. जिससे की परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए.

आरोपियों की तलाश में पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. हालांकि, चश्मदीदों की मानें तो बाइक सवार बदमाश बेखौफ थे और उन्होंने परविंदर पर पीछे से गोलियां बरसानी शुरू की थीं. जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे. जब वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात 24 घण्टे में मेरठ में दूसरी बड़ी हत्या हुई है. परविंदर, मेरठ में एक जिम में कोच के अलावा ठेकेदारी का काम भी करता था. जब वह सुबह सकौती-नंगली मार्ग पर दौड़ लगा रहा था तो बाइक पर दो युवक उसके पास पहुंचे. उन्होंने परविंदर से कुछ बात की. लोगों ने बताया कि इसी बीच बाइक सवारों ने परविंदर को गोली मार दी.

वारदात के कारणों की जांच जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परविंदर जाट, सकौती गांव का रहने वाला था. वहीं, बदमाशों ने परविंदर की हत्या क्यों की इसके कारणों की पड़ताल जारी है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे. हालांकि, एक के बाद एक हो रही हत्याओं से मेरठ के लोग खौफजदा हैं. वहीं, बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः

झारखंडः आश्रम में घुसकर देर रात युवा साध्वी के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराजः कोरोना के 384 नए मामले आए सामने, चार और लोगों की संक्रमण से मौत

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget