एक्सप्लोरर

बैंकों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में निवेश करना है ज्यादा फायदे का सौदा, जानिए कैसे

बैंकों के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में निवेश करना ज्यादा फायदे का सौदा है। दरअसल, आरबीआई द्वारा रेपो रेट के बेसिस अंकों में कमी के बाद बैंक भी अब एफडी पर कम ब्याज दर दे रहे हैं, जबकि पोस्ट ऑफिस में आपको बैंक के मुकाबले एफडी पर अच्छा ब्याज मिल रहा है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल फरवरी से रेपो रेट में जब से 110 बेसिस अंकों की कमी की है, बैंक भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज की दरों को कम कर रहे हैं। इसने जोखिम न उठाने वाले निवेशकों को प्रभावित किया है, विशेषकर उन निवेशकों को जो ब्याज दरों पर निर्भर हैं, क्योंकि अब वो फिक्स्ड डिपॉजिट पर कम ब्याज हासिल कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक पोस्ट ऑफिस के विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि बैंकों की तुलना में पोस्ट ऑफिस एफडी पर ब्याज दर ज्यादा दे रहे हैं।

10 सितंबर को देश की सबसे बड़ी ऋणदाता बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एफडी की ब्याज दरों पर 20-25 बेसिस अंकों की कमी की थी। ऐसा 15 दिनों के अंदर एसबीआई ने दूसरी बार किया था। फिक्स्ड डिपॉजिट में गिरती ब्याज दरों को देखते हुए रिस्क-इनवेस्ट इनवेस्टर यानी जोखिम न उठाने वाले निवेशक रिइनवेस्टमेंट रिस्क का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में निवेशकों को लंबे समय के लिए उच्च ब्याज दरों को हासिल करने के लिए अन्य विकल्पों को देखना चाहिए।

छोटी बचत में उच्च दर

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं बैंकों की तुलना में अधिक ब्याज दर देती हैं। सरकार द्वारा दरों में संशोधन की संभावना है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक लागू हो जाएगी। बॉन्ड यील्ड (बॉन्ड यील्ड आपके बॉन्ड निवेश से होने वाले लाभ का एक पैमाना है) के आधार पर केंद्र द्वारा हर तिमाही में छोटी बचत दरों को संशोधित किया जाता है। उदाहरण से समझें, तो SBI के वर्ष की एफडी पर 6.5% की दर से ब्याज देता है, उसी अवधि के लिए डाकघर 6.9% की दर से ब्याज देता है। दोनों के ब्याज दरों में ये अंतर साफ देखा जा सकता है। वहीं, पांच वर्षों के लिए एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25% ब्याज देता है, इसके विपरीत इसी अवधि में डाकघर एफडी पर 7.70% ब्याज देता है।

निवेशक 5-वर्षीय राष्ट्रीय बचत योजना (एनएससी) जैसी छोटी बचत योजनाओं पर भी निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। जो वर्तमान में 7.9% ब्याज दर देती है। डाकघर 5 साल की मासिक आय योजना (7.6%), किसान विकास पत्र (7.6%), जहां पैसा नौ साल और पांच महीने में दोगुना हो जाएगा।

ऐसे में अगर आप कम वक्त में ज्यादा ब्याज दर हासिल करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

पीपीएफ खाता, कम निवेश में ज्यादा फायदा, आयकर में मिलती है बड़ी छूट; समझें ये पूरा गणित खुशखबरी! सरकार ने की पीएफ ब्याज दर में बढ़ोतरी, 8.65% ब्याज देने का ऐलान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget