एक्सप्लोरर

कौशांबी: पीएम आवास के आवेदन में फर्जीवाड़ा, 381 अपात्र सूची में शामिल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कर्मचारियों की मिलीभगत का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है।

कौशांबी, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बिचौलियों ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में खेल करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों की तरफ से बनी सूची में 381 अपात्र लोगों का नाम शामिल किया गया है।

सूत्रों की मानें तो कर्मचारी मोटी रकम लेकर आलीशान महल वालों को योजना का लाभ दे रहे हैं। उधर डूडा की तरफ से आपात्रों की सूची जारी कर उनसे जवाब मांगा। साथ ही कर्मचारियों की मिलीभगत का खुलासा होने पर हड़कंप का माहौल है।

केंद्र व प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों को पक्की छत मुहैया कराती है। लेकिन जिम्मेदारों की मिली भगत के चलते गरीब पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। प्रत्येक जिले में पात्र गरीबों को आवास देने की जिम्मेदारी डूडा को सौंपी गई है।

कौशांबी: पीएम आवास के आवेदन में फर्जीवाड़ा, 381 अपात्र सूची में शामिल

कौशांबी जिले के परियोजना अधिकारी ने सभी नगर पंचायत व भरवारी नगर पालिका परिषद को डोर टू डोर सर्वे कराकर पात्रों की सूची भेजने का फरमान जारी किया। आवास के लाभार्थियों की सूची विभाग को भेजी गई। सूची तैयार करने में ही कर्मचारियों ने खेल किया।

सूत्रों की माने तो 20-25 हजार लेकर अपात्र लोगों का नाम सूची में शामिल कर लिया गया है। परियोजना अधिकारी सुधकांत मिश्रा ने सूची की जांच किया तो चौकाने वाले खुलासे हुए। सूची में 381 लोग अपात्र मिले। इनमे करारी नगर पंचायत में 143, मंझनपुर में 111, सिराथू में 66 व भरवारी नगर पालिका परिषद में 61 लोग अपात्र मिले।

कौशांबी: पीएम आवास के आवेदन में फर्जीवाड़ा, 381 अपात्र सूची में शामिल

इतनी भारी संख्या में सूची में अपात्र मिलने से हड़कंप मच गया। परियोजना अधिकारी ने आपात्रों की सूची नगर पंचायत व नगर पालिका परिषद में चस्पा करवा दी और उनसे जवाब मांगा गया है। उधर सर्वे कर सूची तैयार करने वाली टीम में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ जांच का आदेश दे दिए गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
गोरखपुर BJP में बगावत! CM सिटी में सपा प्रत्याशी के विज्ञापन में छपी BJP नेता की फोटो
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget