एक्सप्लोरर

Explained जानें- क्यों छह महीने के भीतर उत्तराखंड और दिल्ली में एक-एक विधानसभा सीट और यूपी में लोकसभा की दो सीटों पर होंगे उप चुनाव

Explained: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को संपन्न हुए अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं कि अब एक बार फिर चुनाव की घंटी बज गई है. सवाल है कि आखिर इसकी नौबत क्यों आई?

Explained: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को संपन्न हुए अभी दो हफ्ते भी नहीं बीते हैं कि अब एक बार फिर चुनाव की घंटी बज गई है. अगले छह महीने के भीतर उत्तराखंड (Uttarakhand) और दिल्ली (Delhi) में एक-एक सीट पर विधानसभा (Vidhan Sabha) और यूपी में लोकसभा (Lok Sabha) की दो सीटों पर उप चुनाव होंगे. सवाल है कि आखिर इसकी नौबत क्यों आई? इसके साथ ही ये भी सवाल है कि आखिर ये चुनाव छह महीने के भीतर ही कराए जाने का अनुमान क्यों है.

यहां पर तय है चुनाव 
दरअसल, यूपी में विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कद्दावर नेता आजम खान ने जीत दर्ज करने के बाद अपनी-अपनी लोकसभा सीट छोड़ने का एलान किया है. दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है. इसलिए यहां चुनाव का होना लाजमी है. इस तरह से दिल्ली विधानसभा के सदस्य राघव चड्ढा अब पंजाब से राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं, ऐसे में उनके इस्तीफे के बाद खाली राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी चुनाव होंगे.

उत्तराखंड में क्यों होंगे चुनाव
लेकिन सबसे अहम मामला उत्तराखंड का है, जहां चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है. ऐसे में उन्हें विधानसभा का चुनाव जीतकर आना होगा और उन्हें ये काम छह महीने के भीतर करना होगा. इसके लिए होगा ये कि कोई जीता हुआ सदस्य अपनी सीट से इस्तीफा देगा और फिर उस सीट से धामी चुनाव लड़ेंगे. छह महीने के भीतर चुनाव का अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है कि धामी को छह महीने के अंदर ही विधानसभा का सदस्य बनना पड़ेगा. इसलिए ये तय है कि अगले छह महीने के भीतर उत्तराखंड की एक सीट पर विधानसभा चुनाव होंगे.

ये भी पढ़ें-

Gujarat Air Ambulance: गुजरात में एयर एंबुलेंस प्रोजेक्ट ने आखिरकार भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने किया उद्धघाटन

Maharashtra News: BJP विधायक की मांग- स्कूली पाठ्यक्रम में भगवद् गीता का अध्याय शामिल हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget