एक्सप्लोरर

प्रयागराज: पूर्व गवर्नर ने पेश की मिसाल, बीमार मां को देखने अमेरिका से आए बेटे को एयरपोर्ट से भेजा वापस

जस्टिस अंशुमान सिंह को लगा कि बेटा कोरोना से संक्रमित हो सकता है और प्रयागराज आने पर वह परिवार के साथ ही देश के तमाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। उन्होंने बेटे को एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। देश में कोरोना वायरस के खतरे को नजरअंदाज करते हुए तमाम लोग जहां अपने घर-परिवार वालों से मिलने को बेकरार नजर आ रहे हैं और सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं तो वहीं राजस्थान और गुजरात के पूर्व गवर्नर जस्टिस अंशुमान सिंह ने इस भीड़ को आइना दिखाते हुए अनूठी मिसाल पेश की है।

तमाम लोग लॉकडाउन लागू होने के बाद अपनों से मिलने की जिद में बड़ी मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं तो वहीं जस्टिस अंशुमान सिंह ने अमेरिका से बीमार मां को देखने आए अपने बेटे को एयरपोर्ट से सिर्फ इसलिए वापस भेज दिया था, ताकि उसकी वजह से देश के लोगों को कोई खतरा न हो सके।

अंशुमान सिंह ने जिस वक्त बेटे को एयरपोर्ट से वापस भेजा था, उस वक्त न तो लॉकडाउन था और न ही इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक थी। जस्टिस अंशुमान सिंह का फैसला इसलिए भी काबिले तारीफ है क्योंकि उनके बेटे में कोरोना के लक्षण थे। अमेरिका लौटने पर बेटे की रिपोर्ट तो नेगेटिव आई, लेकिन वहां उसे क्वारंटाइन कर इलाज किया गया।

प्रयागराज: पूर्व गवर्नर ने पेश की मिसाल, बीमार मां को देखने अमेरिका से आए बेटे को एयरपोर्ट से भेजा वापस

तकरीबन 80 साल के जस्टिस अंशुमान सिंह जयपुर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे हैं। वह राजस्थान और गुजरात के गवर्नर भी रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वह प्रयागराज में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी चंद्रावती देवी पिछले कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार हैं और बिस्तर पर भी हिल-डुल नहीं पाती हैं।

जस्टिस अंशुमान सिंह के बड़े बेटे अरुण प्रताप सिंह अमेरिका के कोइराला स्टेट के रोली शहर में अपना बिजनेस करते हैं। बीमार मां को देखने के लिए वह 16 मार्च को अमेरिका से भारत आए। चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। उन्होंने पिता से बात की तो उन्होंने प्रयागराज की फ्लाइट छोड़कर सीधा अमेरिका वापस जाने को कहा।

जस्टिस अंशुमान सिंह को लगा कि बेटा कोरोना से संक्रमित हो सकता है और प्रयागराज आने पर वह परिवार के साथ ही देश के तमाम लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। उन्होंने बेटे को चेन्नई में भी एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। बेटे अरुण ने वीडियो कॉलिंग से बीमार मां को देखकर उन्हें प्रणाम किया और अमेरिका वापस चले गए थे।

प्रयागराज: पूर्व गवर्नर ने पेश की मिसाल, बीमार मां को देखने अमेरिका से आए बेटे को एयरपोर्ट से भेजा वापस

जस्टिस अंशुमान सिंह के मुताबिक देश में कोरोना की महामारी रोकने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग बढ़ाने का जो फैसला किया है, वह बिल्कुल सही है और सभी को इसका गंभीरता से पालन करना चाहिए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget