एक्सप्लोरर

रामपुर में कोचिंग जा रही लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर मनचलों ने की मारपीट

रामपुर में सरेराह कोचिंग जा रही लड़की से मनचलों ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उन्होंने लड़की के साथ मारपीट भी की। कुछ दिन पहले इन्होंने पीड़ित लड़की की मां के साथ भी छेड़छानी की थी। फिलहाल पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है।

रामपुर, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश में प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद महिला उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के दावे करती है और एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मविश्वास देने की बात कर रही है। बावजूद इसके हर रोज महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का है, जहां कोचिंग जा रही छात्रा से सरेराह मनचलों ने रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर छात्रा को बेरहमी से पीटा, लेकिन वहां से गुजर रहे किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। जिसके बाद छात्रा ने किसी के मोबाइल से 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची छात्रा को अपने साथ थाने ले गई। जहां छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

छात्र के अनुसार, वो घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी, रास्ते में गांव के दो लड़कों ने उसकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर उसे सड़क पर गिरा दिया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। छात्रा द्वारा विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हालांकि, छात्रा के साथ ये सबकुछ सरेराह हुआ, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। सड़क पर लड़के उसे मारते रहे और फिर वहां से फरार हो गए। बाद में पीड़िता ने किसी के मोबाइल से 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और पुलिस उसे थाने ले आई, जहां पीड़िता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित की मां के साथ भी कर चुके हैं बदसलूकी

छात्रा की मानें, तो इससे पहले भी ये मनचले उसकी मां के साथ बदसलूकी कर चुके हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने अपने ग्राम वासियों से की, लेकिन मनचलों पर कोई शिकंजा नहीं कसा गया। जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। अब छात्रा उन मनचलों को उनके किए की सजा दिलाना चाहती है।

आरोपितों की होगी जल्द गिरफ्तारी : पुलिस 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 12वीं की छात्रा ने पुलिस में शिकायत की है कि एक लड़के ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। उसकी शिकायत पर स्वार थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget