एक्सप्लोरर

Etawah News: इटावा सफारी पार्क में शेरनी ‘सोना’ के पांचवें शावक की भी मौत, दो घंटे चला था इलाज

Etawah Safari Park: इटावा सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने कहा कि शेरनी सोना के पांचवें शावक की भी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में मौत हो गयी. शावक का दो घंटे इलाज हुआ लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

Etawah Safari Park News: इटावा सफारी पार्क (पूर्व में शेर सफारी) में सोना नामक शेरनी के पांचवें शावक की भी मौत हो गयी. सफारी पार्क की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इटावा सफारी पार्क की निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि शेरनी सोना के पांचवें शावक की भी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि शेरनी सोना ने पांच शावकों को जन्म दिया था, जिसमें चार शावकों की पहले ही मौत हो चुकी थी.

भंडारी ने बताया कि शनिवार की शाम खाने में शावक को दूध दिया गया और दूध पीने के कुछ समय बाद उसने उल्टी कर दी. इसे देखकर सफारी के चिकित्सकों ने आनन-फानन में उसका उपचार शुरू किया. शावक का दो घंटे इलाज हुआ लेकिन उसने दम तोड़ दिया. शावक को बचाया नहीं जा सका. दीक्षा भंडारी ने बताया कि शावक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्‍सा अनुसंधान संस्‍थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है.

उपनिदेशक जय प्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि सफारी की शेरनी सोना ने छह जुलाई को एक शावक, नौ जुलाई को दिन में एक शावक तथा रात्रि में दो शावकों (एक मृत अवस्था में) तथा 10 जुलाई को एक मृत शावक को जन्म दिया था. नौ जुलाई को पैदा हुए जीवित बचे शावकों में एक घायल था दूसरा अत्यंत कमजोर, जिससे दोनों की मौत हो गई थी.

छह जुलाई को पैदा हुए शावक को शेरनी सोना ने त्याग दिया था और उसे अपना दूध नहीं पिलाती थी अतः उसको सफारी के देखभाल केंद्र में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था. लेकिन 12-13 अगस्त की रात्रि में दूध पीने और फिर उल्टी होने के बाद इलाज के दौरान इस शाव की भी मौत हो गयी. उपनिदेशक सफारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में सफारी में 19 शेर-शेरनियों का कुनबा मौजूद है. यहां ‘शेर प्रजनन केंद्र’ में 11 शावकों का जन्म हो चुका है, लेकिन इनमें से छह शावकों की मृत्यु हो चुकी है. सिंह ने बताया कि जानकार और वैज्ञानिक शेरनी द्वारा पांच शावकों का जन्म देना दुर्लभ घटना मानते हैं.

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इटावा शेर सफारी में आखिरकार शेरनी सोना के पांचवें और अंतिम शावक को भी उप्र सरकार बचा नहीं पाई, जबकि इसके लिए सपा ने उप्र सरकार को कई बार आगाह किया था. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मौन से अधिक कुछ भी अपेक्षा करना व्यर्थ है.’’

Bijnor News: यूपी वन विभाग ने अलग-अलग जगहों से पकड़े दो तेंदुए, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget