एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केवल 1 सीट मिलने पर छलका शिवपाल का दर्द, बोले- अब अखिलेश से होगा मेरा कम्पटीशन

चाचा शिवपाल ने कहां भतीजे अखिलेश से मेरा कंपटीशन अब इस बात का है कि देखे किसकी बड़ी जीत होती है. अखिलेश से 100 सीट मांगी थी लेकिन मिली बस 1 सीट.

UP Assembly Election 2022: इटावा जसवंतनगर विधानसभा में अपने समर्थकों के बीच सपा प्रसपा गठबंधन को लेकर केवल 1 सीट मिलने को लेकर शिवपाल सिंह यादव का दर्द सामने आया. शिवपाल ने समर्थकों से कहा कि हमने बीजेपी को हटाने के लिए अपनी पार्टी का त्याग और बलिदान कर दिया. हमने तो अखिलेश से 100 सीट मांगी थी लेकिन मिली बस 1 सीट. अब इसका बदला मुझे प्रदेश में सबसे बड़ी जीत कराकर दे देना.

अखिलेश से मेरा कंपटीशन-शिवपाल
चाचा शिवपाल ने कहां भतीजे अखिलेश से मेरा कंपटीशन अब इस बात का है कि देखे किसकी बड़ी जीत होती है. जसवंतनगर सीट से मेरी या अखिलेश की करहल से. प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज शाक्य के बीजेपी में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि वे टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे.

बीजेपी हटाने को पार्टी बलिदान किया-शिवपाल
शिवपाल सिंह का अपनी विधानसभा जसवंतनगर में एक मीटिंग के दौरान सपा गठबंधन से सीटें न मिलने को लेकर समर्थकों के बीच दर्द ज़ुबा पर आया. शिवपाल ने कहां मैंने अपनी पार्टी का त्याग और बलिदान कर दिया. हम प्रदेश में अपना रथ लेकर भी निकले जगह जगह पूरे प्रदेश में स्वागत भी हुआ. पूरे प्रदेश में लोगो का कहना था कि एक हो जाओ इसलिए हमने बीजेपी को हटाने के लिए त्याग किया. 1 साल पहले हमने 100 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी. तब कहा गया यह ज्यादा है. तब मैंने उसमें से 65 की सूची कर दी.

हमारे 20 लोग जीतकर आ रहे थे-शिवपाल
शिवपाल ने आगे कहा, जब अखिलेश से बात हुई तब उन्होंने कहा यह ज्यादा है तब उसको 45 कर दिया, फिर भी उसको ज्यादा बताया और जब लिस्ट आई तो केवल 1 सीट निकली. हमने कहा कि हमारे जीतने वालों को टिकट दे दो. अगर समीक्षा होती तो हमारे 20 लोग जीतकर आ रहे थे लेकिन यह नहीं हुआ. अब इसका बदला ऐसे ले लेना कि प्रदेश में मेरी सबसे बड़ी जीत होकर आए. शिवपाल ने कहा अब हमारे और अखिलेश के बीच कंपटीशन है कि बड़ी जीत किसकी होगी.

करहल अखिलेश के प्रचार के लिए जाएंगे
शिवपाल ने कहा, जीत के मामले में जसवंतनगर हमेशा आगे रहा है. प्रसपा छोड़ बीजेपी में शामिल हुए प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज शाक्य को लेकर उन्होंने कहा कि वे टिकट न मिलने से नाराज थे. चाचा शिवपाल करहल अखिलेश यादव के प्रचार के लिए जाएंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रदेश में जहां भी गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़े उसे जिताने का काम करें.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022 : पहले चरण के चुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन, पीएम मोदी वर्चुअल रैली करेंगे, जानिए योगी आदित्यनाथ, प्रियंका और मायावती कहां प्रचार करेंगे

UP Election 2022: बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी होगा, जानिए कब आएगा सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget