एक्सप्लोरर

UP Crime News: इटावा के कोऑपरेटिव बैंक-पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी का खुलासा, कबाड़ी बन वारदात को अंजाम देते थे चोर

Etawah News: बीते 27 मार्च को इटावा के जसवंत नगर के एक कोऑपरेटिव बैंक में चोरी हुई थी, जिसमें सीपीयू-मॉनिटर सहित उपकरणों को चुराया गया था. इसी तरह से बीते 5 जून को पोस्ट ऑफिस में चोरी की घटना हुई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) के जसवंत नगर थाना (Jaswant Nagar Police Station) क्षेत्र में बीते 27 मार्च के दिन कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative Bank) में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. बैंक के मैनेजर सुमित कुमार (Sumit Kumar) की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से पुलिस चोरों की तलाश में थी. चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने 5 जून को फिर से जसवंत नगर के पोस्ट ऑफिस में चोरी की घटना का अंजाम दिया, जिसमें वहां कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई कीमती सामानों को चुरा लिया.

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर भागने की फिराक में सोमवार की रात्रि खड़े हुए थे. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानी पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया. इटावा के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस में चोरी की घटनाओं का अंजाम देने वाले चोर शातिर किस्म के हैं. उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं. पकड़े गए चोर का नाम जितेंद्र यादव उर्फ जीतू पुत्र शैलेंद्र निवासी रेल मंडी थाना जसवंत नगर तो वहीं दूसरा सुदामा पुत्र प्रमोद वाल्मीकि निवासी गुलाब बाड़ी थाना जसवंत नगर है.

चोरी के सामान बरामद

बीते 27 मार्च को जसवंत नगर के एक कोऑपरेटिव बैंक में चोरी हुई थी, जिसमें सीपीयू-मॉनिटर सहित उपकरणों को चुराया गया था. इसी तरह से बीते 5 जून को जसवंत नगर के ही पोस्ट ऑफिस में भी इन चोरों ने चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया था, जहां से इन्होंने सीपीयू-मॉनिटर और पैसे गिरने की मशीन सहित अन्याकरणों को चुरा लिया था. मुखबिर की सूचना पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से कोऑपरेटिव बैंक और पोस्ट ऑफिस से चुराए हुए सामान सहित चोरी की घटना को अंजाम देने वाले औजार भी बरामद किए गए. दोनों स्थानों से चोरी किया गया सारा सामान, इन चोरों के पास से बरामद कर लिया गया है.

आगरा के बाजार में सामान बेच देते थे चोर

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है कि पकड़े गए शातिर चोर क्षेत्र में बोरा लेकर कबाड़ा-पन्नी बिनने का काम करते थे. इस काम के बहाने यह चोरी करने वाले स्थान को टारगेट करते थे और वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे. यह ज्यादातर कंप्यूटर संबंधी समान को ही चुराया करते थे और उन सभी सामानों को आगरा के बाजार में बेच देते थे.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी के पूर्व DGP और MP का मुख्तार अंसारी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- सपा अपराधी-आतंकी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget