एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के पूर्व DGP और MP का मुख्तार अंसारी को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- सपा अपराधी-आतंकी को...'

BJP MP Brij Lal News: यूपी के पूर्व डीजीपी और बीजेपी सांसद बृजलाल ने कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास हुआ है लेकिन अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी है, कुछ कहकर दिखाए.

Brij Lal Attacks On Akhilesh Yadav: मोदी सरकार (Modi Government) के 9 साल बेमिसाल पर उत्तर प्रदेश (UP) के मेरठ (Meerut) में प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे पूर्व डीजीपी और बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने प्रदेश के आपराधिक इतिहास का जिक्र कर मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. बृजलाल ने कहा कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को आजीवन कारावास हुआ है लेकिन अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी है, कुछ कहकर दिखाए.

बृजलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधी और आतंकवादियों को पालती थी लेकिन अब योगी राज में इनकी कमर तोड़ी जा रही है. साथ ही पांच लाख के इनामी डॉन बदन सिंह बद्दो पर उन्होंने कहा कि वो बेहद शातिर है, बड़े अपराधी धराशाही हो रहे हैं, इसका भी जल्द नंबर आएगा, वो विदेश नहीं बल्कि देश में बैठा है.

'यूपी में 80 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी बीजेपी'

इस दौरान बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने यूपी और देश में हुए तमाम बम ब्लास्ट पर सपा के अलावा कांग्रेस को भी घेरा. राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद ने कहा कि उनका अहम देखिए, माफी नहीं मांगी और यही हाल रहा था बचा-खुचा भी चला जाएगा. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने गठबंधन पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि 2019 में गठबंधन क्या हुआ सबने देखा, इस बार बीजेपी यूपी में 80 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी.

बदन सिंह बद्दो पर 40 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

गौरतलब है कि हाल ही में मेरठ के डॉन बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. बद्दो के खिलाफ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने इनाम की धनराशि 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया. बद्दो के खिलाफ हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. वह 28 मार्च, 2019 को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था, जिसके बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Mukhtar Ansari News: गैंगस्टर केस में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर, HC में होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget