एक्सप्लोरर

इटावा में कथावाचक पर फेंका था महिला का यूरिन, अब मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला

Etawah News: पिछड़े वर्ग से सम्बंध रखने वाले कथावाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है.कथावाचक को उसकी जाति की वजह से अपमान किया गया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पिछड़े वर्ग से सम्बंध रखने वाले कथावाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील डॉ. गजेंद्र सिंह यादव द्वारा देर रात आयोग में दर्ज कराया गया है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक गांव से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. यहां एक कथावाचक और उनके सहयोगियों को सिर्फ इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि वे पिछड़े वर्ग से थे. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में यादव समाज के कथावाचक मुकुट मणि अपने सहयोगी संत सिंह व्यास और अन्य साथियों के साथ 21 जून को धार्मिक कथा करने पहुंचे थे. कथावाचक के मुताबिक, कथा का आयोजन गांव के लोगों के आग्रह पर किया गया था और कथा के दो दिन भी निकल चुके थे, लेकिन 22 जून की रात को कथा समाप्त होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने कथावाचक की जाति पूछी और यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई.

जाति उजागर होने पर की मारपीट

आरोप है कि जाति उजागर होने के बाद गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों ने कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. उनके सिर के बाल और चोटी तक काट दी गई. धार्मिक वाद्य यंत्र, हारमोनियम और ढोलक को तोड़ दिया गया. कथावाचक के 25 हजार रुपये भी छीन लिए गए.

यही नहीं, अपमान की हदें तब पार हो गईं जब कथावाचक और उनके साथियों पर एक महिला का पेशाब डालकर शुद्धिकरण करने का नाटक किया गया. अधिवक्ता ने इस तरह की घटना को पूरी तरह से अमानवीय व गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का हनन मानते हुए कहा कि यह घटना जातीय विद्वेष फैलाने के साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है अतः मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए.

स्त्री से मूत्र मांगना बेहद शर्मनाक

कथावाचक का कहना है कि वह जिसके घर कथा कहने गए थे उसकी पत्नी का पेशाब उनके ऊपर छिड़का गया और कहा गया कि अब तुम लोग शुद्ध हो गए. उक्त महिला से गांव के लोगों ने छिड़कने को मूत्र मांगा और उक्त महिला ने आरोपितों को स्वयं का मूत्र दिया, जिसे शिकायतकर्ता के ऊपर छिड़का गया. इस पर अधिवक्ता ने आईजीआरएस पोर्टल से अलग से शिकायत दर्ज कराई है.

अधिवक्ता का कहना है कि इस तरह का कृत्य जिसमें एक स्त्री से उसका मूत्र मांगा जाता है और वह स्त्री स्वेच्छा से या बिना इच्छा के मूत्र देती है, ऐसी घटना उस स्त्री तथा पूरे समाज में स्त्रियों को अपमानित व उनकी लज्जा भंग करने वाली है. इस कुकृत्य से पता चलता है आरोपी गण कितनी घृणित मानसिकता के होंगे कि उन्होंने अपने परिवार की ही स्त्री से मूत्र त्याग करने को कहा और उसका मूत्र लेकर किसी पुरुष पर छिड़काव किया. कोई भी सभ्य समाज ऐसा नहीं कर सकता. अतः मामले की जांच कराकर सार्वजनिक तौर पर सामाजिक लोक लाज को भंग करने के विरुध्द उचित कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget