एक्सप्लोरर

Etah News: अंबेडकर जयंती पर एटा में युवक को मारी गोली, भारी फोर्स पहुंची, हालात काबू में

Etah News: उत्तर प्रदेश स्थित एटा में अंबेडकर जयंती पर एक शोभा यात्रा के दौरान युवक को गोली मार दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंची.

Etah News: उत्तर प्रदेश स्थित एटा में एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी गई. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना एटा में जलेसर थानान्तर्गत हुई है. जानकारी के अनुसार जलेसर कस्बे के मोहल्ला रामबाबू गली में 43 वर्षीय दिनेश यादव ने अनिल कुमार जाटव को दिन दहाड़े गोली मार दी. गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक दिनेश और अनिल के बीच एक दिन पहले यानी रविवार, 13 अप्रैल को कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद 14 अप्रैल, सोमवार को दिनेश ने अनिल को गोली मार दी.

पुलिस ने गोली मारने वाले दिनेश यादव को मौके से ही मय तमंचा 315 बोर और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है. अंबेडकर जयंती पर दलित युवक को गोली मारने की खबर सुनकर जयंती व शोभायात्रा निकाल रहे हजारों दलित एकत्रित होकर नारे बाजी करने लगे.

इस दौरान बहुजन समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने जमकर बवाल किया. सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा राज कुमार सहित कई थानो का भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंच गया और बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पुलिस ने जारी किया ये बयान
इस मामले में एटा पुलिस की ओर से बयान जारी किया गया. बयान के मुताबिक- दिनांक 14.04.2025 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत अनिल रोजाना की तरह अपनी मेडिकल की दुकान पर बैठा था तभी उसके सामने रहने वाले दिनेश द्वारा दुकान पर आकर अनिल उपरोक्त के साथ गाली गलौज करते हुए पेट में गोली मार दी. जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है तथा आरोपी को अवैध तमंचा सहित मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना स्तर से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. उच्चाधिकारियों द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है.

पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उक्त घटना को भ्रामक तरीके से बाबा साहब की शोभा यात्रा से जोड़कर दिखाया जा रहा है जिसका एटा पुलिस द्वारा खंडन किया जाता है. कृपया भ्रामक खबर ना फैलाएं अन्यथा आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

बाबा साहेब के सुझाव पर होता अमल तो तीन हिस्सों में बंटता यूपी, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद में होती राजधानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं
बागपतः बड़ौत CO ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मुकदमों की फाइलें जलीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget