एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में मुस्लिम युवकों ने पेश की अनूठी मिसाल, जान की परवाह किए बिना कांवड़िये को करंट से बचाया

UP News: यूपी के एटा में बिजली के खम्भे से टकराने के बाद कांवड़िए के करंट लग गया. जिसके बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए कांवड़िए को करंट से छुड़ाया.

Etah News: उत्तर प्रदेश सरकार जहां कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तो वहीं एटा में मुस्लिम समुदाय भी कांवड़ियों की सहायता करने को आगे आ रहा है. एटा  मे उस समय हिन्दू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल दिखी जब एक बिजली के पोल मे करंट आ गया और उससे एक कांवड़ यात्री को करंट आ गया. उसी समय कुछ मुस्लिम युवकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए हुए कांवड़ियों को करंट से छुड़ाया वरन उसकी प्राथमिक चिकित्सा करवाकर दोबारा कांवड़ भरवाई क्योंकि उसकी कांवड़ खंडित हो चुकी थी.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, एटा के मारहरा कस्बे मे सोरो से गंगा जल भरकर कांवड़ ले जाते समय कांवड़िए की कांवड़ में बिजली के खम्भे से टकराने के बाद करंट आ गया. करंट आने से कासगंज के सोरों से कांवड़ ले जा रहे धौलपुर निवासी शिव भक्त सुनील कांवड़ गिरकर बेहोश हो गए. जैसे ही सुनील और कांवड़ को गिरते देखा, वहां आस-पास बैठे मुस्लिम युवक कांवड़िये को बचाने के लिए दौड़ पड़े. आस पास के मुस्लिमों ने तत्काल सुनील को जान जोखिम मे डालकर करंट से बचाया. उसके बाद करंट से बचाने के बाद मुस्लिमों ने कांवड़िये सुनील को फर्स्ट एड दी और  इलाज दिलाया. 

मुस्लिम युवकों ने कांवड़िये को बचाया
इसी दौरान युवकों ने मारहरा थाना पुलिस को सूचना दी तो मारहरा थाने के इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह तुरंत पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने कांवड़ यात्री की हर संभव मदद की. साथ ही बिजली विभाग को तुरंत सूचित कर बिजली के खम्भे मे आ रहे करंट की सूचना भी दी और तुरंत करंट को ठीक करवाने को कहा. अलीगढ मण्डल के डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि ये एटा की गंगा-जमुनी तहजीब है, जिसमे मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ यात्री कि मदद की. उन्होंने कहा कि पहले भी यहां के मुस्लिम भाई कांवड़ यात्रियों की मदद करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Jalaun Crime News: कोलकाता के सर्राफा व्यापारी के मैनेजर की हत्या का हुआ खुलासा, पुलिस ने माल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Uttarakhand Paper Leak: उत्तराखंड चयन आयोग परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget