एक्सप्लोरर

खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद मेरठ समेत पूरे जोन में हाई अलर्ट, अराजक तत्वों पर रखी जा रही है नजर

गणतंत्र दिवस को देखते हुए मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. पुलिस टीम हर सड़क और चौराहे पर तैनात है. अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है.

मेरठ: गणतंत्र दिवस पर खुफिया एजेंसियों की तरफ से मिले इनपुट के बाद मेरठ समेत पूरे जोन में हाई अलर्ट कर दिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहे इसे लेकर मेरठ पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. यही वजह है कि लगभग 250 जगह सीसीटीवी कैमरे लगाकर इलाकों की निगरानी की जा रही है. इतना ही नहीं चौराहों और सड़कों पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर अराजक तत्वों पर भी नजर रख रही है.

पूरी तरह मुस्तैद है प्रशासन गणतंत्र दिवस को देखते हुए मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. पुलिस टीम हर सड़क और चौराहे पर तैनात है. वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है. हर आने-जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है. अगर किसी के पास बाइक है तो उसकी तलाशी भी ली जा रही है. पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही पुलिस की तरफ से लोगों को जाने दिया जा रहा है.

इन स्थानों पर है विशेष नजर मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया पूरे मेरठ को कई जोन और सेक्टर में बांटा गया है. साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात की गई है जो हर मूवमेंट पर नजर रख रही है. समय-समय पर औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा भी लिया जा रहा है. इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और साइबर कैफे पर प्रशासन की विशेष नजर है.

अलर्ट मोड पर रहती हैं कई टीमें भीड़भाड़ वाले इलाकों या फिर सूनसान इलाके में सादी वर्दी में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. पुलिस की कई टीमें वाहनों पर अलर्ट मोड पर रहती हैं जिससे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की जा सके.

जिले से सटी सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी मेरठ में अधिकारियों की मानें तो सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है और अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इतना ही नहीं मेरठ से लगी अन्य जिलों की सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

ये भी पढ़ें:

मुरादाबाद: राम मंदिर के चंदे के नाम पर डॉक्टर से जबरन वसूली का आरोप, बीजेपी नेताओं ने मांगे 51 हजार रुपये

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अखाड़ा परिषद ने जताया एतराज, महंत नरेंद्र गिरि बोले- बर्दाश्त नहीं करेगा संत समाज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget