एक्सप्लोरर

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर अखाड़ा परिषद ने जताया एतराज, महंत नरेंद्र गिरि बोले- बर्दाश्त नहीं करेगा संत समाज

महंत नरेंद्र गिरी ने वेब सीरीज 'तांडव' पर बैन लगाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा है वेब सीरीज में हिंदू देवी-देवताओं का जिस तरह से अपमान किया गया है वो असहनीय और बर्दाश्त के बाहर है.

प्रयागराज: साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाए जाने पर कड़ा एतराज जताया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना लिया है. उन्होंने कहा है वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं का जिस तरह से अपमान किया गया है वो असहनीय और बर्दाश्त के बाहर है.

वेब सीरीज पर बैन लगाए जाने की मांग महंत नरेंद्र गिरी ने तत्काल इस वेब सीरीज पर बैन लगाए जाने की मांग की है. उन्होंने इस तरह की वेब सीरीज बनाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ये लोग सोचते हैं की सनातन धर्म को मानने वाले और साधु-संत कमजोर हैं तो ऐसा कतई नहीं है. उन्होंने कहा है कि उसका उदाहरण गोधरा कांड के रूप में आप सभी लोग देख भी चुके हैं.

बर्दाश्त नहीं करेगा संत समाज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि बॉलीवुड में एक विशेष समुदाय के लोगों का वर्चस्व हो गया है. ऐसे लोग अपने मौलवियों और मदरसों में होने वाले कुकृत्य को नहीं दिखाते हैं. उन्होंने कहा है कि बॉलीवुड में एक खास विचारधारा के लोगों के द्वारा साधु-संतों को नीचा दिखाने और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने की आदत सी बन गई है. लेकिन, संत समाज इसे अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.

साधु-संत सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि अगर टीवी सिनेमा के कलाकार और निर्माता-निर्देशक इसी तरह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहेंगे तो साधु-संत भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि इस वेब सीरीज का जो संगठन और साधु-संत विरोध कर रहे हैं अखाड़ा परिषद उनके साथ खड़ा है. उन्होंने तत्काल इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो साधु-संत और अखाड़े इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन भी चलाएंगे.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को करेंगे सपोर्ट

उत्तराखंड: 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने कसी कमर, सैकड़ों लोग पार्टी में हुए शामिल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget