एक्सप्लोरर

मेरठ: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरे ने किया सरेंडर

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में लूटपाट कर दशहरे का जश्न मनाने की फिराक में बदमाश अस्पताल पहुंच गए. चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई और इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. जबकि, तीसरे ने दो साथियों का हाल देखकर खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ खरखौदा थाना क्षेत्र में हुई. दशहरे के दिन सुबह से ही क्षेत्र में थाना पुलिस ने जबरदस्त चेकिंग चलाई हुई थी. इसी दौरान पुलिस की तरफ से बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया.

लूट की फिराक में थे बदमाश पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्त में आए बदमाशों ने शुक्रवार को एक दंपत्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया था. रविवार को भी ये बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दशहरे पर जश्न मनाने की तैयारी में थे. लेकिन, पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं.

लूट की वारदात को दिया था अंजाम शुक्रवार को मोदीपुरम थाना क्षेत्र निवासी अमरजीत और उनकी पत्नी सलोनी से अपाचे सवार इन्‍हीं बदमाशों ने हाईवे पर धीरखेड़ा के पास सोने की चेन, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी लूटी थी. वारदात के दौरान दंपत्ति की बाइक सड़क पर गिर गई थी जिसमें सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं. रविवार सुबह बदमाशों की खरखौदा पुलिस के साथ अतराड़ा खासपुर संपर्क मार्ग पर गैस गोदाम के पास मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद ये पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

तीन बदमाश गिरफ्तार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियाम चलाया गया था और इस दौरान एक अपाचे पर सवार तीन बदमाशों के रुकने के लिए कहा गया. पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने फायर कर दिया और भागने की कोशिश करने लगे. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मवाना थाना क्षेत्र के कव्वाली गेट निवासी आयुष और आबिद लिसाड़ी गेट गोली लगने से घायल हो गए. इनके तीसरे साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौके से पुलिस ने दो तमंचे, घटना में प्रयोग की गई अपाचे बाइक और लूटे हुए मोबाइल बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें:

मथुरा: बच्ची को जन्म देने के बाद महिला जिला अस्पताल से लापता, प्रशासन में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

बांदा: रामलीला देखकर घर लौट रही किशोरी के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget