एक्सप्लोरर

यूपी: बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आया बदमाश बदमाश 7 जुलाई को हुए देशपाल हत्याकांड में भी शामिल था.

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर नहर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लग गई. जबकि, उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. फायरिंग के दौरान एसओ रमाला की बुलेट प्रूफ जैकेट और जीप में भी गोली लगी है. घायल अपराधी कुख्यात सुनील राठी गिरोह का शार्प शूटर है. बदमाश 7 जुलाई को हुए देशपाल हत्याकांड में भी शामिल था.

दरअसल, रमाला पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो शातिर बदमाश एक बाइक पर बड़ौत की ओर से ककड़ीपुर नहर के रास्ते होते हुए कांधला जा रहे हैं. पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलने के बाद जिसके बाद बड़ौत कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा और छपरौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने ककड़ीपुर नहर पर चेकिंग शुरु कर दी. चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए. युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश की.

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों को जंगल में घेर लिया. मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. एसओ रमाला की बुलेट प्रूफ जैकेट और जीप में भी गोली लगी है. घायल बदमाश मुजफ्फरनगर के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव सोंटा का रहने वाला अजय उर्फ अंशू पुत्र सतबीर है. जबकि, फरार बदमाश की पहचान बादल को रूप में हुई है जो बड़ौत का रहने वाला है.

यूपी: बागपत में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक अपराधी गिरफ्तार

मुठभेड़ कौ दौरान पुलिस को मौके से 9 एमएम की पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है. घायल अजय तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी गिरोह का शार्प शूटर है और 7 जुलाई को देशपाल हत्याकांड में शामिल रहा था. हत्याकांड को सुनील के इशारे पर ही अंजाम दिया गया था. पुलिस बदमाश अजय का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. शनिवार को छपरौली पुलिस ने देशपाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया था जिसने बताया था कि सुनील के इशारे पर ही देशपाल की हत्या की गई थी.

यह भी पढ़ें:

बलिया जिला कारागार के डिप्टी जेलर सहित चार जेलकर्मी निलंबित, कैदियों में मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

कानपुर के एसएसपी समेत उत्तर प्रदेश में 15 IPS अधिकारियों के हुए तबादले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget