एक्सप्लोरर

UP News: उत्तर प्रदेश में कोरोना के बाद 14 फीसदी बढ़ा रोजगार, आउटपुट वैल्यू देश में भी यूपी का जलवा

MCA Data on UP: एमसीए के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ सालों में कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की की है. यह डाटा फैक्ट्रीज की संख्या, रोजगार, आउटपुट वैल्यू पर आधारित हैं.

Luckonow News: उत्तर प्रदेश के औद्योगिकीकरण के लिए किए जा रहे योगी सरकार के प्रयास जमीन पर रंग ला रहे हैं.  मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन (MOSPI) के जरिये जारी एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (ASI) के डाटा और मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (MCA) की लेटेस्ट रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करते हैं. मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए जारी एएसआई डेटा के अनुसार उत्तर प्रदेश ने सभी महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स जैसे फैक्ट्रीज की संख्या, रोजगार, आउटपुट वैल्यू के क्षेत्र में तेजी से इजाफा हुआ है. 

एमसीएम के लेटेस्ट डेटा मुताबिक, नई सक्रिय कंपनियों के उच्चतम विकास दर के मामले में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्यों में से एक है. मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए एएसआई डेटा जारी किया है. जिसमें सभी महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स जैसे फैक्ट्रीज की संख्या, रोजगार, आउटपुट वैल्यू के मामले में उत्तर प्रदेश में उछाल दर्ज किया गया है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 से 2020 तक फैक्ट्रीज की संख्या 1.4 फीसदी की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ी हैं, जबकि भारत में हिस्सेदारी 6.6 फीसदी पर लगभग स्थिर रही है.

महामारी के बाद 14 फीसदी रोजगार बढ़ा
वहीं, महामारी के बाद वित्त वर्ष 2021 की तुलना में वित्त वर्ष 2022 में फैक्ट्रियों में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है, इस दौरान हिस्सेदारी 6.6 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो गया है. इसी तरह कुल संलग्न व्यक्तियों की बात करें तो 2016 से 2020 तक रोजगार 4.7 फीसदी के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ा है, जबकि देश में हिस्सेदारी 6.6 फीसदी से बढ़कर 6.8 फीसदी  हो गई है. महामारी के बाद वित्त वर्ष 2022 में 2021 की तुलना में रोजगार में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि हिस्सेदारी भी 7.1 फीसदी  से बढ़कर 7.6 फीसदी हो गई है.

सक्रिय कंपनियों के उच्चतम विकास में यूपी अव्वल
ग्रॉस वैल्यू एडेड पर निगाह डालें तो पाएंगे कि वित्त वर्ष 2016 से वित्त वर्ष 2020 तक इसमें 7 फीसदी  की वृद्धि हुई है, जबकि देश में हिस्सेदारी 5.1 फीसदी से बढ़कर 5.7 फीसदी हो गई है. महामारी के बाद ग्रॉस वैल्यू एडेड वित्त वर्ष 2021 की तुलना में वित्त वर्ष 2022 में 28 फीसदी की वृद्धि हुई, इस दौरान देश में हिस्सेदारी 0.1 फीसदी के इजाफे के साथ 5.9 फीसदी पर पहुंच गई है.

मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स (एमसीए) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश नई सक्रिय कंपनियों की उच्चतम विकास दर के मामले में सबसे आगे है. नवंबर 2022 से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान, उत्तर प्रदेश में टॉप 10 औद्योगिक राज्यों की तुलना में सक्रिय कंपनियों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है. इस मामले में उत्तर प्रदेश 16.1 फीसदी के साथ पहले नंबर पर है. 

ये भी पढ़ें:

UP News: राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कृष्ण की नगरी में तैयार हुआ था रोडमैप, PM मोदी भी थे उस धर्म संसद का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget