एक्सप्लोरर

UP News: राम जन्मभूमि मंदिर के लिए कृष्ण की नगरी में तैयार हुआ था रोडमैप, PM मोदी भी थे उस धर्म संसद का हिस्सा

Shri Ram Janmabhoomi Temple: पीएम मोदी हाल ही में मथुरा गए थे और तब उनकी बातों से ऐसा लग गया था कि प्रभु श्रीराम को उनके मंदिर में स्थापित कर देने के बाद अब बारी मथुरा की है.

Mathura News: अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से यह मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया. बता दें कि 500 साल से ज्यादा समय तक चले राम जन्मभूमि विवाद के बाद पीएम मोदी के प्रयास से अब देश-दुनिया के राम भक्तों के लिए खुशी का क्षण आया. लेकिन, कम ही लोग जानते हैं कि राम जन्मभूमि के लिए आरएसएस, भाजपा और अन्य का संघर्ष कैसा रहा होगा. इसका ब्लूप्रिंट श्रीकृष्ण की भूमि पर तैयार किया गया था.

पीएम मोदी हाल ही में मथुरा गए थे और तब उनकी बातों से ऐसा लग गया था कि प्रभु श्रीराम को उनके मंदिर में स्थापित कर देने के बाद अब बारी मथुरा की है. इसे संवारने का काम भी उनके हाथों ही होगा. इसके पहले पीएम मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में स्थित काशी-विश्वनाथ मंदिर और उनकी नगरी को संवारने का काम कर चुके हैं और आज भी उनकी तरफ से काशी मेंं बचे हुए कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास सतत जारी है.

सोशल मीडिया एक्स पर मोदी आर्काइव अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी साझा की गई है. इसमें लिखा गया है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का खाका श्री कृष्ण की धरती से तैयार किया गया था. इसके अनुसार 1991 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक बैठक वृन्दावन में हुई थी. इस बैठक में नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. वह तब भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे. वह संघ से पहले से ही जुड़े थे. ऐसे में वह आरएसएस प्रतिनिधियों की इस बैठक में शामिल होने आये थे.

इसके साथ एक फोटो भी शेयर किया गया है, इसमें उन्हें जमीन पर बैठकर दूसरों के साथ खाना खाते देखा जा सकता है. इस बैठक के दौरान आरएसएस की तरफ से अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए हर तरह के बलिदान का संकल्प लिया गया था. साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए लोग यहां सकल्पित हुए थे. इसी धर्म संसद बैठक के बाद ही विश्व हिंदू परिषद ने भी अयोध्या में कारसेवा फिर से शुरू करने का संकल्प लिया था.

बता दें कि इसके बाद से भाजपा के हर घोषणापत्र में श्रीराम मंदिर प्रमुखता से शामिल रहा. वहीं अब मोदी आर्काइव से पीएम मोदी की इस पुरानी तस्वीर के वायरल होने के बाद ऐसा लगने लगा है कि अब मथुरा के विकास का रोडमैप भी पीएम मोदी के मन में तैयार होगा. क्योंकि काशी और अयोध्या के विकास के बाद वह मथुरा के विकास की बात भी कह चुके हैं.

UP Politics: 'दो लड़कों की जोड़ी 2017 में भी आई थी...', राहुल-अखिलेश को लेकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget