एक्सप्लोरर

यूपी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की हड़ताल जारी, जानिए क्या हैं मांगें

यूपी में इमरजेंसी एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. हड़ताल की वजह से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Strike in UP: यूपी में सरकारी इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 102 और 108 से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल आज लगातार दूसरे दिन भी जारी है. हड़ताल का सीधा असर अब गरीब मरीजों पर पड़ता हुआ नज़र आने लगा है. तमाम मरीजों को आज प्राइवेट एंबुलेंस या फिर निजी वाहनों के जरिये अस्पतालों तक पहुंचना पड़ा. मरीजों के तीमारदार सरकार से इस मामले में दखल की मांग करते हुए हड़ताल जल्द से जल्द ख़त्म कराने की मांग कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ हड़ताली कर्मचारियों ने इस बार आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए मांगें पूरा ना होने तक हड़ताल जारी रखने को कहा है. कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल से पहले उन्होंने तीन दिनों तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया था, लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है.

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज में देखने को मिल रहा है. कर्मचारियों की यह हड़ताल एजेंसी बदले जाने के बावजूद खुद की सेवाएं बरकरार रखे जाने, नियमित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और कोरोना काल में मौत का शिकार हुए कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने जैसी मांगों को लेकर है. 

हालांकि हड़ताली कर्मचारियों ने यह ऐलान जरूर किया है कि कोई भी इमरजेंसी पड़ने पर वह एएलएस यानी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली कुछ एंबुलेंस को भेज देंगे, लेकिन सामान्य मरीजों को 102 और 108 एंबुलेंस की सेवाएं कतई नहीं मिल सकेंगी. कर्मचारियों का कहना है कि सालों से इमरजेंसी सेवा देने के बावजूद उनका शोषण किया जाता है और उनकी मांगों को हमेशा इमरजेंसी की दुहाई देकर टाल दिया जाता है.

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई
एंबुलेंस में तैनात ड्राइवरों और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों के हड़ताल पर चले जाने से दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं. तमाम लोग एंबुलेंस सेवा को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. कोई अपने मरीज को निजी वाहन से लेकर आ रहा है तो कोई रिक्शे व ऑटो से. लोगों का कहना है कि सरकार और कर्मचारियों के विवाद का खामियाजा गरीब मरीजों को भुगतना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- 'ब्राह्मण सम्मेलन' से उड़ी विरोधी दलों की नींद, इनसे सावधान रहें

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- यूपी चुनाव में 2017 से भी बुरा होगा सपा-बसपा का हाल, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
'सैफई के यादवों...', अखिलेश यादव के PDA फार्मूले पर बोले संजय निषाद
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
Embed widget