एक्सप्लोरर

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- 'ब्राह्मण सम्मेलन' से उड़ी विरोधी दलों की नींद, इनसे सावधान रहें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन को जनता का भारी सहयोग मिल रहा है. इसलिए विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है.

UP Assembly Election 2022: यूपी में ब्राह्मण वोट साधने में जुटी बसपा प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन कर रही है. जिसे पहले 'ब्राह्मण सम्मेलन' का नाम दिया गया था. बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि पार्टी के इस सम्मेलन से विरोधी दलों की नींद उड़ी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसे रोकने के लिए विपक्षी दल तमाम तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

मायावती ने ट्वीट कर इसको लेकर विपक्षियों पर तल्ख तेवर भी अपनाए. मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "मेरे निर्देशन में पार्टी महासचिव व राज्यसभा सांसद श्री सतीश चन्द्र मिश्र द्वारा यूपी में चल रही प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी, जो ब्राह्मण सम्मेलन के नाम से काफी चर्चा में है. उसके प्रति उत्साहपूर्ण भागीदारी यह प्रमाण है कि इनका बीएसपी पर सजग विश्वास है, जिसके लिए सभी का दिल से आभार."

मायावती ने आगे कहा कि अयोध्या से 23 जुलाई को श्रीरामलला के दर्शन से शुरू हुआ यह कारवां अम्बेडकरनगर व प्रयागराज जिलों से होता हुआ लगातार सफलतापूर्वक आगे बढ़ता जा रहा है, जिससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ी है. मायावती ने ये भी कहा कि इसे रोकने के लिए अब ये पार्टियां किस्म-किस्म के हथकंडे अपना रही हैं इनसे सावधान रहें.

वृंदावन से दूसरे चरण का आगाज
बता दें कि कान्हा की नगरी वृन्दावन से दूसरे चरण के ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन एक अगस्त से शुरू होगा. राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने सम्मेलन के दूसरे चरण के कार्यक्रमों का एलान किया है. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के सम्मेलन की शुरुआत एक अगस्त को भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन से की जाएगी. सम्मेलन में शामिल होने से पहले सतीश मिश्र समेत दूसरे नेता बांके बिहारी मंदिर में कान्हा के दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना भी करेंगे.

ये भी पढ़ें:

केशव प्रसाद मौर्य का दावा- यूपी चुनाव में 2017 से भी बुरा होगा सपा-बसपा का हाल, बताई ये वजह

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 58 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों में मिलेगी नौकरी, जानें क्या है शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget