एक्सप्लोरर

Elvish Yadav case: एल्विश यादव मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा के रहने वाले हैं दोनों

Elvish Yadav case: एल्विश यादव मामले में दो और आरोपी को नोएड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों आरोपियों के नाम ईश्वर और विनय है. आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे भी पूछताछ जारी है.

Elvish Yadav Rave Party Case: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव मामले में नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच तेज हो गयी है. ईश्वर और विनय दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं. नोएडा पुलिस ने 2 दिन पहले ही एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था.  वहीं सांप के जहर मामले में एल्विश यादव से पूछताछ जारी है.

नोएडा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एल्विश यादव पर दिल्ली-एनसीआर में पार्टियों में मनोरंजन के लिए सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में पांच अन्य लोगों के साथ मामला दर्ज किया गया था. इस संबंध में एक पशु कल्याण कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं उसके साथी दो और आरोपी ईश्वर और विनय को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ  की जा रही है.

अतिरिक्त DCP शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, "जिस मामले में कुछ दिनों पहले एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था उसी मामले में आज सुबह 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है इनका नाम ईश्वर और विनय है. ईश्वर राहुल सपेरा से लगातार बात करता रहता था और उसका अपना बैंक्वेट हॉल है जहां पर वो सांप बुलाता था और सांप का जहर बनाता था. विनय ईश्वर यादव का खास दोस्त है. ईश्वर और विनय विश का आदान प्रदान करने में मदद करते थे. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है."

कब हुआ था मामले का खुलासा
नोएडा पुलिस ने 8 नवंबर 2023 को एक रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. इसमें एल्विश यादव का भी नाम शामिल था. पुलिस इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था. पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो एल्विश यादव का नाम सामने आया था. इसके बाद पुलिस ने कई दिनों की लंबी जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

कहां से आते थे पार्टी में सांप
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे. वहीं एक आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह सांप और जहर का इंतजाम करता था. जैसी डिमांड आती थी. उसी के अनुसार सपेरे को लेकर ट्रेनर और बाकी चीजें प्रोवाइड की जाती थी. यह सब बदरपुर के गांव से लाया जाता था. जिसे सपेरों का गढ़ माना जाता है. पुलिस को पूछताछ के दौरान कई रेव पार्टियों के खुलासे की बात सामने आई. जिसमें इन सांपो के जहर का इस्तेमाल किया जाता था.

ये भी पढ़ें: Badaun Double Murder Case: आयुष और आहान की हत्या के बाद साजिद-जावेद बोले, आज काम पूरा कर दिया, हाथ में थी खून से सनी छुरी

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget