एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में तेज आवाज के साथ फटा ट्रांसफार्मर, खेत में काम कर रहे किसान की मौत

UP News: अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव नौरथा में सोमवार को ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया. इस घटना में खेत में काम कर रहे किसान की मौत गई है, जबकि कई मावेशी झुलसे हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में ज्वालामुखी की तरह विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर फट गया. इस दौरान आसपास के इलाके के लोग विस्फोट जैसी आवाज सुनकर थर्रा गए. ट्रांसफार्मर फटने के दौरान उसमें मौजूद गर्म तेल एक किसान के परिवार के ऊपर गिर गया. गर्म तेल गिरने से किसान के परिवार के साथ-साथ उसके मवेशी भी झुलस गए. आसपास के लोगों ने घायल किसान के परिवार को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.

अस्पताल में किसान की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया. इलाज के दौरान परिवार के मुखिया की मौत हो गई तो वहीं दो लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने द्वारा जलते हुए मवेशियों का इलाज कराया जा रहा है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त नजर आ रहा है.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों के मुताबिक ट्रांसफार्मर में से हर रोज चिंगारी निकलने व आग लगने की शिकायत उनके द्वारा मौखिक रूप से की गई थी लेकिन बिजली विभाग केअधिकारियों ने उनकी बातों को दरकिनार किया. विद्युत विभाग अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आज किसान परिवार को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है.

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के तहसील अतरौली के गांव नौरथा के रहने वाले 58 वर्षीय तेज सिंह खेती बाड़ी में मेहनत करते हुए गांव में ही पशु पालते हैं. आज 26 अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह अपने परिवार के साथ जिनमे उनकी पत्नी भागवती देवी और बेटा बनी सिंह के साथ मिलकर पशुओं को चारा खिला रहे थे. उनके घर के पास ही विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है. सुबह अचानक ट्रांसफार्मर विस्फोट की आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया जिससे उसमें  खौलता हुआ तेल निकलने के बाद किसान की पत्नी, बेटा और पास बंधे हुए मवेशियों के ऊपर जा गिर गया. जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद करने के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इलाज के दौरान ही परिवार के मुखिया तेज सिंह की मौत हो गई.

पूरे मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर में से अक्सर चिंगारी निकला करती थी. कई बार शिकायत की गई साथ ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मौखिक रूप से शिकायत पहले कई बार की जा चुकी है, लेकिन विद्युत विभाग ने इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जिस वजह से आज घटना हुई है. किसान के परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए. साथ ही विद्युत विभाग के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिये.

ये भी पढ़ें: Hardoi News: गौरव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका के परिजनों ने चलाई थी गोली, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget