एक्सप्लोरर

Hardoi News: गौरव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका के परिजनों ने चलाई थी गोली, दो गिरफ्तार

UP Crime News: हरदोई में हुए गौरव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Hardoi News: यूपी के हरदोई में हुए सनसनीखेज गौरव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतक गौरव अपनी प्रेमिका से मिलने एक हाथ में सिंदूर तो दूसरे हाथ में तमंचा लेकर उसके घर पहुंचा था. जहाँ प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया और बातचीत बढ़ने के बाद गौरव से तमंचा छीनकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपियों द्वारा घटना को आत्महत्या का रूप दे दिया गया था. पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई थी. प्रेमिका से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त ससुर दामाद को जेल भेज दिया है.

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में हसनपुर गांव में गोली मारकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये दोनो अभियुक्त सर्वेश खान और करीम खान हैं. जिन्होंने इस सनसनीखेज़ घटना को अंजाम दिया था,आपको बताते चलें बीते 19 अगस्त की रात में पाली के हसनापुर निवासी 28वर्षीय गौरव सिंह पुत्र संतोष सिंह की गाँव के ही सर्वेश खां पुत्र कादर के घर पर गोली लगने से मृत्यु की सूचना से इलाके में सनसनी मच गई. तत्काल घटनास्थल पर पहुँची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
 पुलिस ने मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर के आधार पर थाना पाली में 5 लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था .मुकदमा लिखने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई,पाली पुलिस द्वारा अभियोग की गहनता से विवेचना की गई विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की अभियुक्त सर्वेश खां ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला- फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना पाली पर मृतक गौरव सिंह के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था. पुलिस ने इस मामले में मृतक गौरव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद जयपुर में काम करने चला गया था.

करीम ने गौरव सिंह को मारी गोली
पिछले एक माह में 122 बार दोनों के बीच बात हुई थी. गौरव सिंह अपने दोस्त अमन के साथ दिनांक 18 अगस्त की दोपहर में जयपुर से हरदोई वापस आया और दिनांक 19 अगस्त की सुबह रोशनी ने 04 बार फोन करके गौरव से बात की थी. उसके बाद गौरव रोशनी से मिलने रात्रि में सर्वेश के घर चला गया. गौरव अपने साथ तमंचा और सिंदूर की डिब्बी लेकर गया था. रोशनी के घर पहुंचकर रोशनी को बुलाने लगा. जिसका सर्वेश खां ने विरोध किया. कहासुनी के दौरान सर्वेश खां के दामाद करीम ने गौरव सिंह से तमंचा छीनकर गौरव सिंह को सामने से गोली मार दी. 

पुलिस ने सर्वेश खां व करीम को किया गिरफ्तार
करीम ने तमंचा गौरव सिंह के हाथ के पास रख दिया. फिर उसको सर्वेश ने मौके से भगा दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप दे दिया. सर्वेश ने घटना को छिपाकर मृतक के घर वालों को सूचना दी कि गौरव सिंह नें आत्महत्या कर ली है. हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में पुलिस उलझ गई. जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया.करीब छठे दिन इस गुत्थी को सुलझाने में सफल हुई.  पुलिस ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त सर्वेश खां व करीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: BHU में इस शोध केंद्र पर लगा ताला, छात्रों ने कहा- 'मालवीय जी के सपनों को तोड़ने जैसा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget