एक्सप्लोरर

प्रयागराज: गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से भी रोशन होगा प्रयागराज, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इस कोशिश की तारीफ

गाजीपुर के जितेंद्र को बचपन से ही मिट्टी के साथ तरह तरह के प्रयोग करने का शौक था, और घर पर उनके मिट्टी के दीये और बर्तन का परंपरागत काम होता था. इस माहौल से उन्हें अनूठी रिसर्च प्रेरणा मिली.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली का त्यौहार इस बार ख़ास अंदाज़ में मनाया जाएगा. प्रयागराज में इस बार गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से भी रोशनी की जाएगी. हालांकि, इस साल यह काम सिर्फ प्रतीकात्मक तौर पर ही होगा. गंगा की मिट्टी से बिजली बनाए जाने की तारीफ़ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं. केंद्र सरकार भी इस अनूठी खोज को करने वाले इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को सम्मानित कर चुकी है. वैसे जानकार गंगा की मिट्टी से बिजली तैयार करने की खोज को भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं.

गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से सजावट

संगम नगरी प्रयागराज में दीपावली का त्यौहार इस बार भी परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा. कहीं, बिजली की रंगीन रोशनी की जाएगी तो कहीं भव्य आतिशबाजी होगी. कहीं, दीये सजाए जाएंगे तो कहीं गणेश लक्ष्मी का पूजन होगा. लेकिन इन सबके बीच कुछ जगहों पर गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से भी सजावट की जाएगी. रंग -बिरंगी झालरें सजाई जाएंगी तो साथ ही इस अनूठी बिजली से एलईडी बल्ब जलाकर रोशनी भी की जाएगी. दरअसल देश के नामी आईटी संस्थानों में शुमार प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के रिसर्च स्कॉलर जितेंद्र प्रसाद प्रजापति ने कुछ दिनों पहले गंगा की मिट्टी से बिजली बनाने की अनूठी खोज की थी.

प्रयागराज: गंगा की मिट्टी से बनी बिजली से भी रोशन होगा प्रयागराज, पीएम मोदी भी कर चुके हैं इस कोशिश की तारीफ

पीएम मोदी कर चुके हैं जितेंद्र की तारीफ

जितेंद्र ने गंगा की मिट्टी और उसके पानी से बिजली तैयार कर जो डेमो दिया था, उसकी तारीफ़ खुद पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं. जितेंद्र को इस अनूठी खोज के लिए राष्ट्रपति भवन में होने वाले समारोह में पुरस्कार दिया जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से पिछले हफ्ते उन्हें ऑनलाइन सम्मानित किया गया. मूल रूप से यूपी के गाज़ीपुर के रहने वाले जितेंद्र के घर मिट्टी से दीये व बर्तन बनाने का परंपरागत काम होता था. बचपन में ही उन्होंने मिट्टी से तमाम तरह के प्रयोग करने शुरू कर दिए थे. जितेंद्र इस बार की दीपावली पर गंगा की मिट्टी से तैयार अनूठी बिजली के ज़रिये प्रयागराज में कई जगहों पर प्रतीकात्मक तौर पर रोशनी करने की तैयारी में है. इसके लिए वह संस्थान की लैब में दीपावली पर रंगीन रोशनी करने वाली झालरों और बल्बों की टेस्टिंग कर रहे हैं. उनका दावा है कि आने वाले सालों में वह पूरे शहर को गंगा की मिट्टी से तैयार बिजली से रोशन करेंगे.

अनूठी रिसर्च के चर्चें चारों ओर

रिसर्च स्कॉलर जितेंद्र प्रसाद प्रजापति की इस अनूठी रिसर्च की हर तरफ जमकर तारीफ़ हो रही हैं. जानकारों का कहना है कि अभी तक बिजली की बढ़ती डिमांड को पूरा कर सकने में भविष्य के लिए यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. जितेंद्र के संस्थान के डायरेक्टर और एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर राजीव त्रिपाठी के मुताबिक़ गंगा से बिजली बनाने का काम अभी भले ही छोटे स्तर पर हो, लेकिन इस पर और रिसर्च कर बड़े पैमाने पर भी बिजली पैदा की जा सकती है. उनका दावा है कि दीपावली की झालरों में रोशनी करने, बल्ब जलाने, मोबाइल चार्ज करने समेत छोटे - मोटे उपकरणों को चलाने वाली गंगा की मिट्टी से तैयार बिजली आने वाले दिनों में क्रांति साबित हो सकती है.

रिसर्च स्कॉलर जितेंद्र प्रसाद प्रजापति द्वारा गंगा की मिट्टी से तैयार बिजली से इस बार की दीपावली पर सिर्फ उनके संस्थान या कुछ और जगहों पर प्रतीकात्मक तरीके से रोशनी की जाएगी, लेकिन अगर यह प्रयोग बड़े पैमाने पर भी सफल हुआ तो आने वाले सालों में इससे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया रोशन हो सकती है. जितेंद्र को इसकी प्रेरणा पीएम नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल नारे से मिली है.

ये भी पढ़ें.

मुजफ्फरनगर: कोरोना नियमों को ताक पर रखते हुये कैराना विधायक ने की जनसभा, FIR दर्ज

नोएडा: आर्थिक तंगी से परेशान शख्स खुदकुशी करने जा रहा था, रेहड़ी वाले और सतर्क पुलिस कर्मियों ने बचाया

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: 10-10 हजार के दो इनामी आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
Embed widget