एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जर्जर स्कूली भवन होंगे ध्वस्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए आदेश

Uttarakhand School News: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश भर में जर्जर हो चुके विद्यालयी भवनों का सर्वेक्षण कराकर उन्हें ध्वस्त करने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चंपावत में एक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मृत्यु होने की घटना को देखते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश भर में जर्जर हो चुके विद्यालयी भवनों का सर्वेक्षण कराकर उन्हें ध्वस्त करने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जर्जर भवनों को गिरा दिया जाए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.

चंपावत के पाटी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में शौचालय की छत गिरने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मृत्यु हो गई थी तथा तीन अन्य घायल हो गए थे. मंत्री ने शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जीर्ण-शीर्ण विद्यालयी भवनों का सर्वेक्षण करा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और साथ ही मरम्मत योग्य भवनों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार के समक्ष पेश की जाए.

ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी

मंत्री के निर्देश के तत्काल बाद महानिदेशक, स्कूली शिक्षा बंशीधर तिवारी ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज कर जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण के निर्देश जारी कर दिए. महानिदेशक ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि पूर्व में भी समय-समय पर जर्जर भवनों को उपयोग में न लाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं होना कहीं न कहीं विद्यालय प्रशासन की लापरवाही प्रतीत होती है. उन्होंने पत्र में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भवनों में बिठाने और विद्यालय परिसर में स्थित पेड़, बिजली के तार व ट्रांसफार्मर से छात्रों को दूर रखे जाने के निर्देश भी जारी किये हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: पार्टी में बगावत के बाद अखिलेश यादव पर भड़के ओम प्रकाश राजभर, कहा- हैसियत बता दूंगा

'सामने से किया अगवा, रेप के बाद मार डाला,' लखीमपुर में सगी दलित बहनों से रेप और हत्या पर मां की जुबानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget