एक्सप्लोरर

चंद्रग्रहण 2019: जानिए, सूतक काल में कब से कबतक बंद रहेंगे चार धाम के कपाट

साल 2019 का आज दूसरा चंद्रग्रहण पड़ने जा रहा है। चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल लगने के चलते चार धाम के कपाट भी बंद कर दिए आएंगे। जानिए, कब से कब तक बंद रहेंगे चार धाम के कपाट।

देहरादून, एबीपी गंगा। इस साल की चारधाम यात्रा काल में पहली बार यमुनोत्री धाम के कपाट करीब 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में दर्शन नहीं कर पाएगा। कपाट बंद रहने के पीछे का कारण आज पड़ने वाला चंद्रग्रहण हैं। चंद्रग्रहण के चलते सूतक काल रात 1 बजकर 31 मिनट से कल सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक प्रभावी रहेगा। सूतक के चलते करीब 6 घंटे पूर्व ही धामिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। लिहाजा, यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज शाम 4 बजकर 37 मिनट पर आरती के उपरान्त बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद कपाट 17 जुलाई सुबह 5 बजे खोले जाएंगे। यह मान्यता रहती है कि सूतक के दौरान कोई भी धार्मिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

यमुनोत्री धाम की तरह ही बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के कपाट भी शाम चार बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। जिसके बाद दोबारा कपाट 17 जुलाई की सुबह खुलेंगे।

बदरीनाथ केदारनाथ धाम मंदिर समिति के अनुसार, 16 जुलाई यानी आज 4:25 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए दोपहर 3:15 बजेमंगल आरती होगी और 3:45 बजे भोग व शयन आरती होगी। जिसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, सूतक लगते ही भगवान के दर्शन नहीं हो पाएंगे। चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद 17 जुलाई को सुबह 4:40 बजे बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। 6 बजे अभिषेक पूजा होगी, उसके बाद बाकी यथावत चलेगी।

चंद्रग्रहण 2019: जानिए, सूतक काल में कब से कबतक बंद रहेंगे चार धाम के कपाट

शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले माना जाता है, जबकि सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लगता है। ऐसे में आज पड़ने वाले चंद्रग्रहण का सूतक 4 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा, जो 17 जुलाई सुबह 4:40 मिनट पर खत्म होगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सूतक काल को अशुभ मूहुर्त माना जाता है। इसी के चलते सूतक खत्म होने के बाद सभी धर्म स्थलों को पवित्र किया जाता है। सूतक काल में पूजा पाठ करना भी अशुभ माना जाता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget