एक्सप्लोरर

झांसी: नशे में धुत सिपाही ने सरकारी रायफल से की कई राउंड फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप

झांसी के मऊरानीपुर इलाके के लुहारगांव में रहने वाला सिपाही रामकृपाल यादव इन दिनों कन्नौज में तैनात है। कन्नौज में बिना बताए रामकृपाल शनिवार की रात अपनी सरकारी राईफल लेकर झांसी आ गया।

झांसी,एबीपी गंगा। झांसी के मऊरानीपुर थाना इलाके में एक सिपाही ने कई घंटों तक फायरिंग की। नशे में धुत सिपाही शनिवार की रात घर आया था और रविवार की सुबह अपनी सरकारी राईफल से अचानक फायरिंग करने लगा। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि रानीपुर चौकी की पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचकर पोजिशन लेनी पड़ी। गनीमत रही कि कई दर्जन राउंड की फायरिंग से कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने घेरकर आरोपी सिपाही को पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने तब जाकर राहत की सांस ली।

झांसी के मऊरानीपुर इलाके के लुहारगांव में रहने वाला सिपाही रामकृपाल यादव इन दिनों कन्नौज में तैनात है। कन्नौज में बिना बताए रामकृपाल शनिवार की रात अपनी सरकारी राईफल लेकर झांसी आ गया। यहां आकर रामकृपाल ने रविवार को पहले स्कूल और बाद में खुले खेत में पहुंचकर फायरिंग की। जब पुलिस टीम पहुंची तो उस पर रामकृपाल ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद पुलिस फोर्स लगातार उसे पकड़ने की कोशिश करती रही। और वह रुक रुक कर दिनभर फायरिंग करता रहा कभी खेतों में फायरिंग करता कभी जंगल में फायरिंग करता है। काफी मशक्कत के बाद रामकृपाल को पकड़ा गया।

पुलिस कप्तान ओपी सिंह ने बताया कि रामकृपाल के फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी रामकृपाल नशे में धुत था, इस कारण वह फायरिंग कर रहा था। हालांकि अब उसे पकड़ लिया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget