एक्सप्लोरर

डॉक्टर कफील खान की रिहाई का मामला, हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से किया जवाब तलब

हाईकोर्ट ने डॉक्टर कफील खान की रिहाई की मांग वाली याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा. मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 अगस्त तय की गई है.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएए के विरोध के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के लिए रासुका के तहत जेल में बंद डॉक्टर कफील खान की रिहाई की मांग वाली एक याचिका पर केंद्र और राज्य सरकार से बुधवार को जवाब दाखिल करने को कहा. न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की पीठ ने डॉक्टर कफील खान की मां नुजहत परवीन की तरफ से दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 19 अगस्त तय की है.

याचिकाकर्ता के मुताबिक, डॉक्टर कफील को एक सक्षम अदालत की तरफ से जमानत दे दी गई थी और उन्हें जमानत पर रिहा हो जाना चाहिए था. हालांकि, चार दिनों तक उन्हें रिहा नहीं किया गया और बाद में उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया गया. इसलिए उनकी हिरासत अवैध है. इस याचिका में डॉक्टर कफील पर रासुका लगाए जाने से पहले सभी मामलों में जमानत मिलने के बावजूद चार दिनों तक उन्हें हिरासत में रखे जाने को चुनौती दी गई.

कफील खान नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान 10 दिसंबर, 2019 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के बाद 29 जनवरी, 2020 से जेल में बंद हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भाषण को ''भड़काऊ'' मानते हुए उन पर रासुका लगा दिया.

डॉक्टर कफील गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 2017 में आक्सीजन की कमी लेकर घटित दुर्घटना के बाद सुर्खियों में आए. इस घटना में ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी के चलते कई बच्चों की मृत्यु हो गई थी. शुरुआत में आपात स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था कर बच्चों की जान बचाने को लेकर उनकी सराहना हुई. लेकिन, बाद में 9 अन्य डाक्टरों और कर्मचारियों के साथ उन पर कार्रवाई हुई. हालांकि बाद में सभी को जमानत मिल गई.

यह भी पढ़ें:

भूमि पूजन के बाद मेरठ में राम नाम के डाक टिकट खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह, जानें- क्या है खास

कोरोना वायरस महामारी को चुनौती मानते हुए इससे निपटने के प्रयासों में तेजी लाएं- योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget