एक्सप्लोरर

14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत, परिजन बोले- गला दबाकर की गई हत्या 

मीनाक्षी के माता-पिता सुमित्रा व रामचंद्र का कहना है कि इंदिरापुरम पुलिस ने उन्हें फोन पर बेटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत होने की सूचना दी। फ्लैट के मालिक की ओर से कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। वसुंधरा सेक्टर-3 में बीते शनिवार की शाम 14वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायिका मीनाक्षी की मौत के मामले में मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों घरेलू सहायिकाओं ने ऑलिव काउंटी सोसायटी का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान सोसायटी के बाहर वसुंधरा ग्रीन बेल्ट रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ। मृतक मीनाक्षी के परिजनों व अन्य घरेलू सहायिकाओं ने हत्या कर शव बालकनी से नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ऑलिव काउंटी सोसायटी के गेट पर सैकड़ों की संख्या में घरेलू सहायक व सहायिकाएं पहुंची। उन्होंने सोसायटी में घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों और कुछ महिलाओं ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकला और गेट बंद कर लिया। सोसायटी के गेट नंबर चार के सामने सड़क पर लोगों की भीड़ से जाम लग गई। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह कई चौकी प्रभारियों और महिला थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।

14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत, परिजन बोले- गला दबाकर की गई हत्या 

हत्या का आरोप

मृत मीनाक्षी के माता-पिता सुमित्रा व रामचंद्र का कहना है कि शनिवार रात साढ़े आठ बजे इंदिरापुरम पुलिस ने उन्हें फोन पर बेटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत होने की सूचना दी। उनकी बेटी तीन माह से फ्लैट में काम कर रही थी। फ्लैट के मालिक की ओर से कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। परिजनों और प्रदर्शन कर रही अन्य घरेलू सहायिकाओं का आरोप है कि मीनाक्षी की पहले गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए बालकनी से नीचे फेंक दिया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मीनाक्षी का मोबाइल नहीं दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया की सोसायटी में उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। आए दिन उनपर चोरी करने का आरोप लगाते हैं।

गिरने से हुई मौत

इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से मीनाक्षी को गंभीर चोटें आईं। जिसकी वजह से मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया गया। उन्होंने अंतिम संस्कार किया। जिस वक्त घटना हुई थी, उस वक्त फ्लैट में अकेली बुजुर्ग महिला थी। सीसीटीवी फुटेज में मीनाक्षी बालकनी की ओर जाती दिखी दे रही है वह नहीं लौटी। सीसीटीवी फुटेज में घर के अंदर कोई और जाता नहीं दिखा है। मीनाक्षी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है कि किन-किन नंबरों पर बात हुई थी, जिन लोगों से मीनाक्षी की बात हुई थी उनसे भी पूछताछ की जाएगी। परिजनों ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच की जाएगी।

काम का बहिष्कार

मीनाक्षी की मौत के आक्रोशित महिलाओं ने काम का बहिष्कार किया है। घरेलू सहायिका के घर में न पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोसायटी के लोगों ने महिलाओं से आग्रह भी किया, लेकिन महिलाएं काम पर नहीं गईं।

14वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर घरेलू सहायिका की मौत, परिजन बोले- गला दबाकर की गई हत्या 

ये है पूरा मामला

मूलरूप से सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र स्थित शैसकला गांव निवासी मीनाक्षी (18) कनावनी में परिजनों के साथ रहती थी। वह वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित ऑलिव काउंटी सोसायटी में 14वीं मंजिल पर वीरेंद्र कुमार सोंधी पत्नी के यहां घरेलू सहायिका का काम करती थी। शनिवार को जरूरी काम से वीरेंद्र कुमार सोंधी जयपुर गए थे। घर पर उनकी पत्नी थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मीनाक्षी की गिरकर मौत हो गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget