एक्सप्लोरर

Gorakhpur: दिवाली पर सीएम योगी का वनटांगिया समुदाय को तोहफा, 80 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास

CM Yogi Diwali Celebration: सीएम योगी ने वनटांगिया गांव पहुंचकर जनसंबोधन किया और जनता से कहा कि 'सत्यमेव जयते' के पथ पर चलेंगे,तो विजय हमेशा आपकी होगी.इसी के साथ सीएम ने समुदाय को करोड़ों की सौगात दी.

CM Yogi in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं. दिवाली के पर्व पर सीएम योगी गोरखपुर में वनटांगिया गांव पहुंचे हैं. यहां पर सीएम विकास की 80 करोड़ की लागत से 288 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वनटांगिया गांव के लोगों ने सीएम योगी का स्वागत किया. 

योगी आदित्यनाथ ने लोगों को आवास प्रमाणपत्र वितरित किए साथ ही, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. इसके अलावा, वनटांगिया समुदाय के लोगों को प्याज के बीज बांटे और खेल के लिए प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को किट भी दिए. इतना ही नहीं, सीएम योगी ने वनग्रामवासियों को उपहार भी दिए. इस बार मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के अलावा, राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया था. 

यह भी पढ़ें: UP Dengue Case: नकली प्लेटलेट्स बेचने वालों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट, प्रयागराज में मरीज की मौत के बाद सरकार का फैसला

सत्यमेव जयते के मार्ग पर चलकर हासिल होगी जीत 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या पहुंचे थे. इस खुशी को मनाते हुए में अयोध्या 6 साल से दीपोत्सव मनाया जा रहा है. बीते रविवार रामनगरी में पीएम मोदी के साथ भव्य दीपोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे सभी ने देखा. सीएम योगी ने बताया कि श्रीराम की तरह सत्यमेव जयते के मार्ग पर अगर हम सभी चलें, तो विजय निश्चित है. 

सीएम ने कहा कि वर्षों से इस वनटांगिया गांव के लोग उपेक्षा के शिकार रहे हैं. सही मायने में दीपावली का पर्व उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें आजादी के बाद पहली बार राजस्व गांव का दर्जा मिलने के बाद उन्हें सभी मूलभूत सुविधाएं मिल सकीं. 23 अक्टूबर को पीएम मोदी ने कहा था कि दीपावली का अर्थ है कि हर गरीब के घर मे दीया जले. इन वनटांगिया गांव और मुसहर जाति के लोगों के लिए कौन आता था? वनटांगिया समुदाय को सुविधाएं प्राप्त करने के लिए प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था. लेकिन, अब वह दिन आ गया है जब शासन की योजनाओं का लाभ सभी को प्राप्त हो रहा है. यही असल मायने में राम राज्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget