एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2021: लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं दीपोत्सव की तैयारियां, जानें- इस बार जलेंगे कितने दीप

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार अयोध्या में अपने कार्यकाल का पांचवा दीपोत्सव ऐतिहासिक तरीके से मनाने जा रही है. दीपोत्सव (Deepotsav) की तैयारियां लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं.

Ayodhya Deepotsav News: अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव (Deepotsav) की तैयारियां लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं. संपूर्ण अयोध्या इस बार पांचवें दीपोत्सव के लिए तैयार है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार अपने कार्यकाल का पांचवा दीपोत्सव बेहद ही ऐतिहासिक तरीके से मनाने जा रही है. इस बार दीपोत्सव में 9 लाख दीप जलेंगे, जिसमें 7 लाख 51 हजार दीपक राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे और डेढ़ लाख दीपक अयोध्या के रामलला के प्रांगण समेत प्राचीन मठ मंदिर और कुंडों पर जलाए जाएंगे. 

आकर्षण का केंद्र होंगी झांकियां
पांचवें दिपोत्सव में 11 झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. दीपोत्सव की पारंपरिक शोभा यात्रा साकेत महाविद्यालय से निकलेगी जो राम कथा पार्क तक जाएगी. भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर 11 वाहनों पर सवार होकर शहर भ्रमण को झांकियां निकलेंगी, हर झांकी पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का संदेश रहेगा. रामेश्वरम सेतु, पुष्पक विमान, केवट प्रसंग, राम दरबार, शबरी राम मिलाप, लंका दहन की झांकियां दीपोत्सव में निकलेंगी और इन सभी झांकियों पर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी रहेगा. झांकियों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. 2 नवंबर को पूर्वाभ्यास के लिए रथ यात्रा सड़कों पर निकलेगी और 3 नवंबर को पारंपरिक रथ यात्रा आकर्षण का केंद्र होगी. 

टूटेगा पिछला रिकॉर्ड 
राम की पैड़ी का रंग रोगन इस बात का जरूर आभास करा रहा है कि आप दीपोत्सव स्थल पर हैं. राम की पैड़ी वही स्थल जंहा पर 4 बार सफल दीपोत्सव का आयोजन कर योगी सरकार ने अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित किया है. हर साल अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अवध विश्वविद्यालय के छात्र और वालंटियर्स प्रयास करते हैं और हर साल एक नया कीर्तिमान स्थापित होता है. इस बार भी 7 लाख 51 हजार दीपक राम की पैड़ी पर जलाए जाएंगे और अपने ही पिछले साल के रिकॉर्ड को एक बार फिर अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर्स तोड़ने का प्रयास करेंगे. 

लेजर शो की तैयारियां पूरी 
दीपक जलाने के लिए 12000 वालंटियर्स को तैनात किया गया है जिसमें प्रति छात्र 65 दीपक जलाने का टारगेट दिया गया है. राम की पैड़ी पर लेजर शो प्रोजेक्टर की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं और विशिष्ट अति विशिष्ट मेहमानों के बैठने के लिए मंच भी लगाया जा चुका है. इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीपक प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे. 

ऐतिहासिक होगा दीपोत्सव
दिपोत्सव को लेकर संत समाज में भी उत्साह है. संत समाज दीपावली के माध्यम से त्रेता की अयोध्या का दर्शन करते हैं. कहते हैं कि जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे तो अयोध्या वासियों ने दीपावली मनाई थी और दीपावली की मुख्य परंपरा से यहीं से शुरू हुई. ऐसे में अयोध्या का संत समाज भी उत्साहित है. महंत कलीराम ने कहा कि दीपोत्सव की तैयारी अनूठी और अलौकिक है. जिस तरह से अयोध्या में दीपावली की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं, उसी तर्ज पर भारत विश्व पटल पर स्थापित हो रहा है. दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा, इसके लिए संत समाज मुख्यमंत्री को बधाई देता है. 

विदेशी रामलीला का भी होगा मंचन
राम कथा पार्क में भी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और तय समय के अंदर ही तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी. दीपोत्सव का सबसे प्रमुख कार्यक्रम राम कथा पार्क में ही होता है जहां पर पुष्पक विमान से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी पहुंचते हैं. इस बार दीपोत्सव में भारत की प्रमुख रामलीला के साथ-साथ विदेशी रामलीला का भी मंचन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: गोरखपुर क्षेत्र की 50 से अधिक सीटों को जीतने का लक्ष्य, सीएम योगी ने नोताओं को दिया गुरुमंत्र

उत्तराखंड में अमित शाह ने किया चुनावी अभियान का आगाज, बोले- देवभूमि का विकास नहीं कर सकती कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget