एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों को बांटे 26 हजार से ज्यादा उपकरण, प्रयागराज में बना विश्व रिकॉर्ड

संगम नगरी प्रयागराज में 29 फरवरी को दिव्यांगों व बुजुर्गों का अनूठा कुंभ लगने जा रहा है। इस अनूठे कुंभ में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हैं। इस मौके पर वह प्रयागराज के 27 हजार दिव्यांगों व बुजुर्गों को उपकरण बाटेंगे।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर संगम नगरी प्रयागराज में आज दिव्यांगों व बुजुर्गों का अनूठा कुंभ लगने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये संगम नगरी पहुंचे चुके हैं। बमरौली एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्य की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने पीएम का स्वागत किया। पीएम ने 27 हजार दिव्यांगों व बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटे। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के तहत तीन सौ दिव्यांग जनों से मन की बात की।

मंच से बोलते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उपकरण जो आपको मिल रहे हैं वह आपके हौसले के सहयोगी भर हैं। लेकिन आपका जीवन, आपका हौसला, हिम्मत प्रेरणा का कारण है। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि हर व्यक्ति का भला हो। यही सोच तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का मूल आधार है। 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना हमारा दायित्व है।

पीएम ने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज में आकर हमेशा ही एक अलग पवित्रता और ऊर्जा का एहसास होता है। पिछले साल फरवरी में मैं कुंभ के दौरान इस पवित्र धरती पर आया था। तब संगम में स्नान करके और उसके साथ-साथ मुझे एक और सौभाग्य मिला था। वो सफाई कर्मचारी जो ऐतिहासिक कुंभ की पवित्रता बढ़ा रहे थे और जिनके परिश्रम और पुरुषार्थ के कारण पूरे विश्व में प्रयागराज के इस कुंभ की स्वच्छता की चर्चा हुई। पूरी दुनिया में प्रयागराज की एक नई पहचान बनी। कुंभ में एक नई परंपरा नजर आई और उसे सफल करने वाले उन सफाई कर्मचारियों के चरण धोने का और मुझे इस महान सिद्धि को पाने वाले उन सफाई कर्मचारियों को नमन करने का अवसर मिला था।

प्रधानमंत्री ने प्रयागराज के परेड मैदान पहुंचकर सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत आयोजित समारोह में 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों के बीच करीब 56 हजार सहायक उपकरण बांटे। इससे पहले वह व्यक्तिगत तौर पर वहां मौजूद दिव्यागों से मिले इस दौरान लोग काफी भावुक दिखे। कई लोगों ने पीएम के पैर भी छुए।

एक दिन के इस अनूठे कुंभ में एक साथ इतने लोगों को सहायता उपकरण बांटे जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। वर्ल्ड रिकॉर्ड की परख कर उसका सर्टिफिकेट देने के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम पहले ही प्रयागराज आ चुकी है।

प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों को बांटे 26 हजार से ज्यादा उपकरण, प्रयागराज में बना विश्व रिकॉर्ड

सामाजिक अधिकारिता शिविर के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छह विश्व रिकॉर्ड बने। इससे पहले प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान एक साथ सबसे ज्यादा शटल बसों के संचालन, स्वच्छता और वॉल पेंटिंग का विश्व रिकॉर्ड बना था। विश्व रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के लिए गिनीज बुक रिकार्ड की टीम शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंच गई थी। प्रयागराज में बने विश्व रिकॉर्ड की बात करे तो इनमें

विश्व की सबसे लंबी ट्राई साइकिल की परेड हुई, जिसमें 295 लाभार्थी शामिल रहे। इससे पहले ये रिकॉर्ड नहीं बना था।

वॉकर्स की सबसे लंबी परेड हुई। इसका भी पहले से कोई रिकॉर्ड नहीं था।

आठ घंटे में 4900 से ज्यादा कान की मशीन फिट करने का रिकॉर्ड बना। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्टारकी फाउंडेशन के नाम था।

360 से ज्यादा लाभार्थियों ने एक साथ व्हीलचेयर चलाए। इससे अमेरिका का रिकॉर्ड टूटा।

2000 लाभार्थियों को सांकेतिक भाषा पाठ करने के उपकरण वितरण का रिकॉर्ड बना।

12 घंटे में सर्वाधिक ट्राई साइकिल वितरण करने का रिकॉर्ड भी पीएम मोदी की मौजूदगी में बना।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget