एक्सप्लोरर

Greater Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कल रहेगा डायवर्जन, जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Greater Noida News: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम 6 दिसंबर को प्रस्तावित है. ऐसे में कल बुधवार के दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन रहेगा.

Greater Noida Expressway Diversion: अगर आप बुधवार 6 दिसंबर को घर से निकल रहे हैं तो थोड़ा संभलकर क्योंकि जाम में फंस सकते हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देख लें. बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम बुधवार को किया जाना प्रस्तावित है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर 95 में जुटने की उम्मीद है.

यातायात विभाग ने इसके लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक आवश्यकता पड़ने पर यातायात डायवर्जन किया जायेगा. वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते हैं.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन

डायवर्जन में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल पर यातायात दबाव होने की स्थिति में महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 की ओर यातायात डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सेक्टर-37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा.

जानें कहां डायवर्ट रहेगा रूट

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं-04 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 की ओर यातायात डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सेक्टर-18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक और सेक्टर-18 अंडरपास से एलीवेटेड होकर गन्तव्य को जा सकेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले मार्ग पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की स्थिति में सेक्टर-14ए फ्लाई ओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर यातायात डायवर्ट किया जायेगा. यह यातायात सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक, सेक्टर-37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा.

कार्यक्रम स्थल पर आने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है. कार्यक्रम में आने वाले सभी यात्री बसों की पार्किंग डीएनडी टोल के पास बांये ओर मार्ग के किनारे होगी. परीचौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग दलित प्ररेणा स्थल के गेट नंबर-1 के अन्दर होगी.

दिल्ली की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग फिल्मसिटी के अन्दर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में होगी. कालिन्दी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग सेक्टर-95 गंदानाला के पास बनी दलित प्ररेणा स्थल पार्किंग की अंडरग्राउण्ड पार्किंग में होगी. असुविधा होने पर लोग यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः

Mukhtar Ansari के बेटे Abbas Ansari को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मंजूर, लेकिन नहीं मिलेगी जेल से रिहाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने
500 करोड़ की जमीन का मामला, नगर निगम और AMU आमने-सामने

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget