एक्सप्लोरर

गोंडा: पैसे न देने पर जिला अस्पताल ने प्रसूता को भगाया, सीढ़ी पर दिया बच्चे को जन्म

गोंंडा जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिये कर्मचारियों द्वारा पैसा मांगने का मामला सामने आया है। पैसे न देने पर प्रसूता को भर्ती करने से मना कर दिया गया, इसके बाद महिला ने सीढ़ी पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

गोंडा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के महिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसव कराने आई महिला को स्वास्थ्य कर्मियों की प्रसूता व उसके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से भगाया गया और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते अस्पताल के सीढ़ी पर प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के बाद जिला महिला अस्पताल में हड़कंप मंच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसको शौचालय से लाकर बेड पर एडमिट कराया और स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं लेकिन परिजन का आरोप है कि वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा उसे पैसे की मांग की गई।

प्रसूता और उनके परिजन का कहना है कि जब हमारे परिजन हमको जिला महिला अस्पताल लेकर आए तो वहां पर तैनात स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बताया गया कि बच्चा उल्टा है अब ऑपरेशन बच्चा होगा। आप यहां से भाग जाइये। परिजन और प्रसूता ने आरोप लगाया है कि वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का स्टाफ नर्स ने उनको जिला महिला अस्पताल से भगाया भी है।

वहीं इस पूरे मामले पर जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनंत कुमार का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज से एक प्रसूता यहां आई थी, उसके पास ब्लड जांच व अन्य जांच से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं थी। जब वहां आई उसको एडमिट किया गया और जब प्रसूता को शौचालय जाने का मन हुआ। पहली बार जिला महिला अस्पताल आई थी तो उसके परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी और वह दूसरी मंजिल से प्रसूता को पहली मंजिल तक ले गए जहां सीढ़ी पर प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया है।

जैसे ही स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी हुई उसको लाकर के स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं जहां तक पैसे की डिमांड की बात होती है तो यह जानकारी हमको नहीं है। अगर पीड़िता शिकायत करेगी तो हम टीम गठित कर जांच करवाएंगे और जो भी दोषी होगा उसे नियमता कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget