पीलीभीत: टॉफी के बहाने 13 साल की दिव्यांग लड़की के साथ रेप, जानकार पर लगा आरोप
आरोप है कि एक शख्स ने 13 वर्षीय एक नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया. पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी.

पीलीभीत. यूपी में बच्चियों के साथ बलात्कार के मामलों में कमी नहीं आ रही हैं. ताजा मामला पीलीभीत जिले का है. यहां एक 13 साल की दिव्यांग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. रेप का आरोप लड़की के जानकार पर लगा है.
रेप की ये वारदात सुंगरही पुलिस सर्कल के अंतर्गत एक गांव की है. आरोप है कि एक शख्स ने 13 वर्षीय एक नाबालिग दिव्यांग लड़की के साथ कथित तौर पर रेप किया. पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी. आरोप है कि आरोपी पारिवारिक मित्र है. आरोपी शख्स लड़की को टॉफी देने के बहाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
27 नवंबर की है घटना यह घटना 27 नवंबर को घटी थी, लेकिन लड़की के परिवार ने पारिवारिक प्रतिष्ठा खोने के डर से शिकायत दर्ज कराने से परहेज किया. आखिरकार पीड़ित परिवार द्वारा रविवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़की को सोमवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
एसएचओ अतर सिंह ने कहा, "आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है."
ये भी पढ़ें:
आगरा: AIDS को लेकर चौंकाने वाली खबर, समलैंगिक संबंधों के चलते संक्रमित हुए 163 लोग
नोएडा: कुख्यात सुंदर भाटी के करीबी निजाम की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त, धमका कर स्कैप का ठेका हथियाते थे
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























