एक्सप्लोरर

आगरा: AIDS को लेकर चौंकाने वाली खबर, समलैंगिक संबंधों के चलते संक्रमित हुए 163 लोग

समलैंगिक संबंधों को लेकर आगरा की स्थिति बेहद डरावनी है. ताजनगरी में समलैंगिक संबंधों के चलते 163 लोग एचआईवी संक्रमित हुए हैं. इन रोगियों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर में चल रहा है.

आगरा. देश में अब भले ही आपसी सहमति से बने समलैंगिक संबंध अपराध नहीं है, लेकिन ऐसे संबंध एड्स बीमारी की वजह बन रहे हैं. ताजनगरी आगरा से जो आंकड़े सामने आए हैं वो चौंकाने वाले हैं. समलैंगिक संबंधों को लेकर आगरा की स्थिति बेहद डरावनी है. ताजनगरी में समलैंगिक संबंधों के चलते 163 लोग एचआईवी संक्रमित हुए हैं. इन रोगियों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज के एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) सेंटर में चल रहा है.

एआरटी प्रभारी डॉ. जितेंद्र दौनेरिया की मानें तो हर महीने समलैंगिक संबंध से दो से तीन केस एचआईवी होने के सामने आ रहे हैं. उनका कहना है कि समलैंगिकता के चलते एचआईवी के मामलों में तेजी आई है.

8 नए समलैंगिक एचआईवी संक्रमित मिले डॉ. जितेंद्र ने बताया कि अभी दो तरह के एचआईवी मरीज आ रहे हैं. एक मेल-टू-फीमेल या फीमेल-टू-मेल हैं. दूसरे मेल-टू-मेल यानी समलैंगिक संबंधों से एचआईवी संक्रमित होने वाले हैं. हर माह समलैंगिक संबंधों से एचआईवी संक्रमित करीब तीन मरीज पंजीकृत हो रहे हैं. इस साल अब तक समलैंगिक संबंधों से 28 नए एचआईवी संक्रमित मरीज पंजीकृत हुए हैं. एआरटी सेंटर में अब समलैंगिक संबंध वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 163 हो गई हैं.

काउंसलिंग में हुए चौंकाने वाले खुलासे उन्होंने कहा कि समलैंगिक संबंधों से एचआईवी संक्रमित हुए लोग वे हैं, जो विदेश में एजुकेशन लेने गए. वहां रूम मेट या अन्य से संबंध बने अब लौटकर भारत आए. समलैंगिक संबंध से एचआईवी संक्रमित हुए युवा हैं. इसमें 20 से 25 साल तक के लोग ज्यादा हैं.

अब तक 3647 मरीजों की मौत आगरा स्थित एआरटी सेंटर से 10,391 एचआईवी संक्रमित जुड़े हैं. इनमें से 3,647 की अब तक मौत हो चुकी है. मरने वाले एचआईवी संक्रमितों में 555 ऐसे थे, जिनका पंजीकरण एआरटी सेंटर में हुआ था, लेकिन दवा शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें:

यूपी: नहीं थम रही किसानों की नाराजगी, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे बुंदेलखंड के किसान

राहुल गांधी पर बीजेपी नेता मनोज तिवारी का हमला, बताया 'दुनिया का सबसे कन्फ्यूज नेता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
महोबा में शराबी की हैवानियत: 55 वर्षीय महिला के सिर पर पत्थरों से ताबड़तोड़ तीन वार, हालत नाजुक
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी
श्रावस्ती: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिया नोटिस, समर्थकों में नाराजगी

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget