एक्सप्लोरर

नोएडा: कुख्यात सुंदर भाटी के करीबी निजाम की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त, धमका कर स्कैप का ठेका हथियाते थे

पुलिस अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट जैसे मुकदमों के तहत कार्रवाई कर रही है. वहीं, अब सख्ती बढ़ाते हुये अपराधियों द्वारा अवैध संपत्ति को जब्त भी कर रही है. नोएडा के कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी के खास साथी निजाम पर बड़ा एक्शन लिया गया है.

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में संगठित तरीके से अपराध पर लगाम के लिए पुलिस ने 150 गैंग और 566 लोगों पर गैंगस्टर लगाकर उन पर शिकंजा कसने के प्रयास के बावजूद, अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के प्रावधान के अंतरगर्त 14ए धारा की कार्रवाई शुरू की. जिसके तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में संपत्ति जब्त की कार्रवाई करते हुए कुख्यात सुंदर भाटी के करीबी निजाम उर्फ मुनीम की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. निजाम के बेटों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि सुंदर भाटी के सहयोग से आरोपित फैक्ट्रियों में स्क्रैप का ठेका हथियाते थे. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अब तक 69 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

सुंदर भाटी के नाप पर स्क्रैप का ठेका हथियाते थे

दादरी के रहने वाले निजाम का एक समय से फैक्ट्रियों में वर्चस्व रहा करता था. ग्रेटर नोएडा की बहुराष्ट्रीय ईकाइ में वह सुंदर भाटी के सहयोग से स्क्रैप का ठेका हथियाता था. सुंदर का नाम आते ही अन्य कोई कारोबारी ठेका लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं. अब पुलिस ने बदमाशों की आर्थिक रूप से कमर तोड़नी शुरू कर दी है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि निजाम उर्फ मुनीम द्वारा आपराधिक ढंग से संपत्ति अर्जित की गई थी. कुख्यात सुंदर भाटी के पंजीकृत गिरोह डी 11 के सक्रिय सदस्य निजाम निवासी नई आबादी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपित स्क्रैप के ठेके लेकर अवैध रूप से धन अर्जित करता था. उसी से संपत्ति खरीदता था. पुलिस ने निजाम की 2.9128 हेक्टेयर जमीन जब्त की है.

फैक्ट्री प्रबंधन को धमकाता था सुंदर भाटी

निजाम उर्फ मुनीम सुंदर भाटी के सहयोग से आरोपित फैक्ट्रियों में स्क्रैप का ठेका हथियाते थे. जब किसी फैक्ट्री में स्क्रैप का ठेका लेना होता था तो निजाम के पक्ष में सुंदर भाटी का फोन फैक्ट्री प्रबंधन के पास आता था. जेल में बंद आका सुंदर अपने नेटवर्क को जेल से ही संचालित करता है. पूर्व में कई बार इस संबंध में शिकायत पुलिस को मिल चुकी है. पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में कई अन्य गैंगस्टर एक्ट के आरोपितों की संपत्ति जब्त की जाएगी. गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अब तक 69 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: राज्य के चार दिवसीय दौरे पर आएंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश संगठन ने जारी किया कार्यक्रम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर विद्युत नियामक आयोग का अहम फैसला
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यूपी का विधानसभा चुनाव सितंबर में करा दें, हम तैयार हैं...' अखिलेश यादव का बड़ा बयान
केंद्र सरकार ने कानपुर की इस परियोजना को दी मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
केंद्र सरकार ने कानपुर की इस परियोजना को दी मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
Bahraich News: कतर्नियाघाट में 'इको-टूरिज्म' को बढ़ावा: 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, कई लाखों का राजस्व
कतर्नियाघाट में 'इको-टूरिज्म' को बढ़ावा: 2025-26 में 12 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, कई लाखों का राजस्व

वीडियोज

Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान
Siya Goyal का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट? कोर्ट पहुंची Pune Police
WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
2 देशों से गुजरेगा अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलूस, जानें कहां किया जाएगा सुपुर्द ए खाक
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Watch: आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, जसप्रीत बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
आज के दिन फेंका गया था टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर, बुमराह ने की थी इस गेंदबाज की पिटाई
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
Super Subbu Review: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज, अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाती फिर संभलती कहानी
सुपर सुब्बू रिव्यू: सेक्स एजुकेशन पर बनी एक सेंसिबल और जरूरी सीरीज
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
Ceiling Fan Cleaning Tips: बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
बिना धूल उड़ाए मिनटों में चमकेगा सीलिंग फैन, नोट करें साफ करने की धांसू देसी ट्रिक
CBSE Compartment Exam: CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget