एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: महाराणा प्रताप की मूर्ति पर उठे विवाद पर डिंपल यादव ने BJP को घेरा, जानें सपा सांसद ने क्या कहा?

UP Lok Sabha Elections 2024: मैनपुरी में कल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़कर हंगामा किया था. अब डिंपल यादव का बयान सामने आया है.

UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी सीट से डिंपल यादव को टिकट दिया है और यहां तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है. रविवार शाम 6 बजे तक प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा. ऐसे में शनिवार (4 मई) को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डिंपल यादव के लिए रोड शो किया. इस दौरान कुछ युवाओं ने करहल चौराहे पर हंगामा कर दिया था. हंगामे के बाद कुछ लोग महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की और जमकर नारेबाजी की थी. इस मामले में केस भी दर्ज हुआ है, अब इस घटना पर मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपना पक्ष सामने रखा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के बाद महाराणा प्रताप की मूर्ति पर उठे विवाद पर डिंपल यादव ने कहा कि रोड शो का सभी ने समर्थन किया है. रोड शो में शामिल हुए मैनपुरी के सभी लोगों का धन्यवाद. इस रोड शो को लेकर बीजेपी में कहीं ना कहीं बौखलाहट है. रोड शो देखकर बीजेपी घबरा गई है. इसलिए इन लोगों ने इस तरह की साजिश की है. मुझे पूरा भरोसा है कि मैनपुरी और पूरा देश परिवर्तन और बदलाव की राजनीति को स्वीकार रहा है.

डिंपल यादव ने किया पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो में हंगामा करने वाले 100 से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज किया है. 100 से अधिक सपा कार्यकर्ता के ऊपर हुई एफआईआर पर डिंपल यादव ने कहा कि तोड़फोड़ हुई है. हम भी कार्रवाई करेंगे. हमारे पास भी रिकॉर्डिंग्स है. तोड़फोड़ किसने की और मारपीट किसने की.मुझे पूरा भरोसा है किसी पर अन्याय नहीं होना चाहिए. सरकार शासन और प्रशासन का यह कार्य होता है कि किसी पर भी अन्य न हो और अन्य के विरुद्ध हम लोग खड़े हैं.

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप 

बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा था कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी गुंडाराज करती थी. वही रोड शो में देखने को मिला है. इसको लेकर डिंपल यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी और गुंडे माफिया प्रवृत्ति के लोग हैं. वह सब बीजेपी में शामिल हुए. लगातार बीजेपी का कारवां गुंडे माफिया और भ्रष्टाचारियों से बढ़ता जा रहा है. यह पुरानी वाली बीजेपी नहीं रही. यह 10 साल में पूरी परिवर्तन बीजेपी हो गई है. लोगों को समझाना पड़ेगा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है. हमारे हक और सम्मान जो हमें संविधान से मिले हैं, यह उसको बचाने की लड़ाई है. लगातार बीजेपी ने 10 साल और 7 साल प्रदेश सरकार में यह साबित किया है कि शांतिपूर्ण ढंग से भी आप लोग आंदोलन नहीं करने देते हैं.

डिंपल यादव ने कहा कि जबकि संविधान में लिखा है शांतिपूर्ण ढंग से हम लोग आंदोलन कर सकते हैं. इसमें भी बीजेपी ने कहीं ना कहीं हमेशा डंडे बरसाए हैं, लोगों पर हमारे किसान भाइयों को अपने दिल्ली में घुसने नहीं दिया. पूरी दिल्ली को छावनी की तरह तब्दील कर दिया. अपने रबर बुलेट गोलियां चलाई. किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, सारे किसान भाई इससे आहत हुए हैं, चोटिल हुए हैं, लेकिन सरकार ने किसी बात का संज्ञान नहीं लिया. सरकार ने एसपी का वादा किया था वह भी पूरा नहीं किया.

ये भी पढ़ें: मैनपुरी की घटना पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'उम्मीद भी क्या कर सकते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget