एक्सप्लोरर

'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव को ना सिर्फ आस्था का विषय बताया बल्कि कहा कि इससे प्रदेश को आर्थिक ऊर्जा भी मिलती है. उन्होंने कहा कि इससे किसानों, कुम्हारों को रोजगार मिलेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव को लेकर बड़ा दावा है. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के किसान, कुम्हार और कामगार लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचता है और आजीविका को नया आयाम मिल रहा है. उन्होंने कहा कि जब भगवान राम की नगरी दीयो से जगमगाती है तो कोई श्रमशील परिवार ख़ुशहाल होता है. 

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में मनाए जाने वाले भव्य दीपोत्सव से आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा मिलती हैं. उन्होंने कहा कि यहां प्रज्वलित हर दीपक किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है. 

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'वर्ष 2017 के पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था. राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई थी. आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था. डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया. 

सीएम योगी ने दीपोत्सव को लेकर लिखी पाती, प्रदेशवासियों से की अपील

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है. जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है. ऐसा है अपना दीपोत्सव...'

प्रदेशवासियों से की ये अपील

इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या दीपोत्सव में सभी प्रदेशवासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने की अपील की हैं और कहा कि अगर आपके आस पड़ोस में कोई वंचित परिवार हैं तो उसकी अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करें और उनकी दीपावली को भी आलोकित करें. 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव
'मुचुआ भी जाएंगे और जुमलू भी', रामलीला मैदान की रैली के बाद बोले अखिलेश यादव
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
कुशीनगर में कार और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत 2 घायल
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
देवास: शराब तस्करों ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, इलाज के दौरान मौत
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget