एक्सप्लोरर

धनतेरस: खरीददारों की भीड़ से गुलजार हुए प्रयागराज के बाजार, महंगाई का नहीं दिखा असर

प्रयागराज में सुबह से ही हो रही धनतेरस की खरीददारी में कोई सोने- चांदी के गहने खरीद रहा है तो कोई  दीप और पूजा के लिए गणेश- लक्ष्मी. दो और चार पहिया वाहनों के भी जमकर खरीददारी हो रही है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के बाजार धनतेरस पर खरीददारों की भीड़ से खासे गुलजार हैं. इस मौके पर बाज़ारों में महंगाई और मंदी का कहीं कोई असर नहीं दिख रहा है और लोग दिल खोलकर खरीददारी करने में जुटे हुए हैं. खरीददारों की भारी भीड़ से बाज़ारों में खासी चहल- पहल है. सिविल लाइंस और चौक समेत दूसरे बाजारों में तो तिल रखने तक की जगह नहीं है. भीड़ और बाज़ार का रुख देखकर व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं. कारोबारियों के मुताबिक़ ज़बरदस्त महंगाई के बावजूद इस धनतेरस पर लक्ष्मी उन पर खासी मेहरबान नज़र आ रही हैं.

प्रयागराज में सुबह से ही हो रही धनतेरस की खरीददारी में कोई सोने- चांदी के गहने खरीद रहा है तो कोई दीप और पूजा के लिए गणेश-लक्ष्मी. सजावट के सामान भी खूब बिक रहे हैं तो सबसे ज्यादा डिमांड पूजा से जुड़े सामानों की है. इसके साथ ही दो और चार पहिया वाहनों के भी जमकर खरीददारी हो रही है.  इस बार गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों वाले सिक्के व दूसरे सामान ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं तो मेटल से तैयार ईको फ्रेंडली मूर्तियाँ भी खूब बिक रही हैं. सबसे ज्यादा खरीददारी ज्वैलरी आइटम्स की हो रही है. लोगों का कहना है कि धनतेरस पर सोने की खरीददारी एक तरफ जहां शुभ होती है, वहीं दूसरी तरफ यह निवेश के लिहाज से भी काफी बेहतर है.

व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान
आशंका जताई जा रही थी कि महंगाई की मार के चलते बाज़ार में इस बार उतनी चहल- पहल शायद न नज़र आये, लेकिन सुबह से ही उमड़ने वाली भीड़ और रिकार्ड बिक्री ने व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है. लोगों का कहना है कि महंगाई ने उनके घर का बजट तो ज़रूर बिगाड़ रखा है लेकिन धनतेरस और दीपावली के मौके पर लक्ष्मी को अपने घर आने का न्यौता देने के शगुन में वह महंगाई  को कतई आड़े नहीं देंगे. 

धनतेरस पर प्रयागराज में तकरीबन पांच अरब रूपये से ज़्यादा का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन बाज़ार का रुख देखकर लगता है खरीददारी का आंकड़ा यह संख्या भी पार कर सकता है. बाजारो में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ की वजह से शहर मे कई जगहो पर ट्रैफिक जाम हो गया है. इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget