एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आज होगी धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज मंगलवार शाम 6 बजे पंचायच एक्ट में संशोधन को लेकर अध्यादेश ला सकती है. इसके साथ ही बैठक कई अहम फैसलों पर विचार किया जाएगा.

Uttarakhand News: प्रदेश सरकार आज मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पंचायत एक्ट में संशोधन को लेकर अध्यादेश ला सकती है. यह संशोधन विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को पंचायत चुनावों में आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा. पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस पांगती के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी स्थिति में आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती. इस दिशा-निर्देश के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी के कुल आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा में ही समाहित किया जाएगा.

गौरतलब है कि पंचायत चुनावों से पूर्व राज्य सरकार ओबीसी को आरक्षण देने की तैयारी में है. इसके लिए सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है, जिस आधार पर पंचायत एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

शाम 6 बजे होगी कैबिनेट की बैठक
कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 6 बजे सचिवालय में होगी. इस अहम बैठक में पंचायत एक्ट संशोधन के अलावा महिला नीति, कृषि नीति, स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति और होम स्टे सेवायोजन नीति जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया जा सकता है.

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य की नई महिला नीति पर भी चर्चा हो सकती है. इसके अलावा कृषि क्षेत्र में ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती को बढ़ावा देने तथा मोटे अनाज की पैदावार को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीतियों को स्वीकृति दी जा सकती है. यह नीतियां राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लाई जा रही है.

बैठक में कई प्रस्तावों पर होगा अहम फैसला
कैबिनेट बैठक में शहरीकरण से जुड़ी कुछ अहम प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है. इसमें ऊधमसिंह नगर जिले की ग्राम पंचायत सिरौली कलां को नगर पंचायत घोषित करने का प्रस्ताव भी शामिल है. इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेगी.

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी को भी अंतिम रूप दे सकती है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति लाकर उनके पुनर्वास और संरक्षण की दिशा में भी सरकार कदम उठा सकती है. कुल मिलाकर मंगलवार की कैबिनेट बैठक में पंचायत एक्ट संशोधन से लेकर कृषि, पर्यटन, महिला कल्याण और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- 'मैदान तैयार, कोई माई का लाल..', सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget