एक्सप्लोरर

'मैदान तैयार, कोई माई का लाल..', सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने करणी सेना को दी खुली चुनौती

सपा सांसद Ramjilal Suman ने कहा कि हमने तीन सेनाएं सुनी थीं अब एक और सेना आ गई है, जो खुद को देशभक्त बताती है. अगर सच में देश से प्यार है, तो चीन से कब्जा छुड़वाने जाएं.

Ramjilal Suman Controversial Statement: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. आगरा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने करणी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं, जिसके बाद लड़ाई का मैदान तैयार होगा और दो-दो हाथ होंगे. इस लड़ाई को कोई माई का लाल नहीं हरा सकता. .ही नहीं उन्होंने करणी सेना का फर्जी सेना कहा और पूछा कि अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम्हारे अंदर किसका डीएनए है ये भी बता दो.

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि "ये लड़ाई हम लोगों की लड़ाई नहीं है, ये लड़ाई उन लोगों से है जिन लोगों ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री न रहने के बाद मकान को गंगाजल से धुलवाया.. ये लड़ाई उनसे है जो हिन्दुस्तान के मुसलमानों को बाबर की औलाद बताते हैं. हम कहना चाहते हैं कि जब जब इस देश की इज्जत दांव पर लगी है हिंदुस्तान के मुसलमानों से साबित कर दिया है कि इस देश की मिट्टी से जिसकी मोहब्बत हिन्दू को ही उतनी मुसलमानों को भी है." 

हिन्दुस्तान के मुसलमान ने तो कभी बाबर को अपना आदर्श नहीं माना, वो तो मोहम्मद साहब को अपना आदर्श मानते हैं. जब तुम ये कहोगे कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है? जरा बता दो. अखिलेश यादव जी 19 अप्रैल को आ रहे हैं लड़ाई का मैदान तैयार होगा. दो-दो हाथ होंगे. विजय हमारी होगी कोई माई का लाल रोक नहीं सकता. 

गढ़े मुर्दे उखाड़ोगे तो भारी पड़ेगा
उन्होंने कहा कि अगर तुम ये कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर हैं तो हमें ये कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ हैं. गढ़े मुर्दे मत उखाड़ो नहीं तो बहुत भारी पड़ेगा. जब तुम बाबर को कहोगे कि मुसलमानों में उनका डीएनए तो फिर तुम्हारे अंदर किसका डीएनए हैं..यही तो रायता फैला हुआ है. सपा सांसद ने कहा कि अब तक हमने थल सेना, वायु सेना, जल सेना सुनी होगी ये फर्जी करणी सेना कहां से आ गई? अगर सच में देश से प्यार है, तो चीन से कब्जा छुड़वाने जाएं. अरुणाचल प्रदेश को चीन अपने नक्शे में दिखाता है, वहां जाकर लड़ाई करें, देश के भीतर नफरत फैलाना छोड़ें.

आपको बता दें कि इससे पहले सपा सांसद ने राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था. हालांकि उनके इस बयान को राज्यसभा की कार्रवाई से हटा दिया गया लेकिन, इसे लेकर करणी सेना में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. करणी सेना ने बीते शनिवार को राणा सांगा की जयंती पर आगरा में रक्त स्वाभिमान रैली भी की थी. इस दौरान भारी संख्या में लोग खुलेआम सड़कों पर तलवारें लहराते हुए दिखाई दिए थे. 

सीएम योगी बोले- 'कभी कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं थे, आज राजस्व सरप्लस राज्य बना यूपी'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये
राम की पैड़ी पर 7 नवंबर को 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, पहुंचे 17.64 लाख दीये

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget