एक्सप्लोरर

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी, कहा- 'ज्यादा होशियारी करने की...'

Devkinandan Thakur Threat: देवकीनंदन ठाकुर के भाई और मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने इस मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Mathura News: वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार धमकी मंदिर कार्यालय के फोन पर एक ऑडियो मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें धमकाने वाले ने चेतावनी दी कि ज्यादा होशियारी न करें. देवकीनंदन महाराज एक महीने के भीतर उड़ाने की बात कही है.

वहीं इस धमकी को लेकर देवकीनंदन ठाकुर के अनुयायियों और मंदिर से जुड़े लोगों में भय और चिंता पैदा कर दी है. देवकीनंदन ठाकुर के भाई और मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने इस मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा को शिकायत दी है. इस शिकायत में उन्होंने बताया कि धर्मगुरु सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुर महाराज के छटीकरा वृन्दावन रोड़ स्थित प्रियाकांत जु मंदिर, कार्यालय के मोबाइल नंबर 7351113331 के WhatsApp पर किसी व्यक्ति द्वारा आज दिनांक 03/07/2025 को समय दोपहर 3.25 के करीब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 9892941029 इस मोबाइल नंबर से वॉयस मैसेज भेजा गया है. जिसमें कि उक्त व्यक्ति महाराज जी को एक महीने में उड़ाने की धमकी दे रहा है.

पुलिस को दिए गए लेटर में बताया गया कि वह व्यक्ति धमकी देते हुए बोल रहा है कि ज्यादा होशियारी न करें और ना ही इसको कहीं भेजे नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. महोदय इस तरह जान से मारने की धमकियां पूर्व में भी कई बार महाराज श्री को मिल चुकी हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई है. पूर्व में एक बार उनकी गाड़ी पर हमला भी हो चुका है. इस तरह की धमकियों से सभी अनुयायियों एवं परिवार में भय का माहौल बना रहता है. आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर महाराज श्री की जान माल की रक्षा करने की कृपा करें आपकी अति कृपा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
योगी सरकार में बालिका शिक्षा को मिला बढ़ावा, कस्तूरबा विद्यालयों की बदली तस्वीर
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य
'देश में न राहुल गांधी आएंगे और न UP में अखिलेश यादव', बोले केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget