एक्सप्लोरर

Ram Rahim: जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम बरनावा आश्रम में रहेगा, 56 दिन में दूसरी बार मिली पैरोल

Baghpat News: डेरा सच्चा सौदा आश्रम के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिन है. इस दिन डेरा सच्चा सौदा आश्रम में सत्संग होता है, जिसके लिए गुरमीत पैरोल लेकर बाहर आया है.

Gurmeet Ram Rahim Get Parole: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम (Gurmeet Singh Ram Rahim) को 40 दिन की पैरोल (40 Days Parole) मिल गई है, जिसके बाद आज वो रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) से बाहर निकला है. गुरमीत सिंह के बाहर आने की प्रक्रिया को सुरक्षा दृष्टि से पूरी तरह गोपनीय रखा गया था. कड़ी सुरक्षा की बीच राम रहीम बागपत (Baghpat) के बरनावा गांव स्थित अपने डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पहुंचेगा. 

डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिन है. इस दिन डेरा सच्चा सौदा आश्रम में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है. राम रहीम भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहता था, जिसके लिए वो पैरोल लेकर बरनावा पहुंचेगा. गुरमीत राम रहीम 54 दिन में सुनारिया जेल से दूसरी बार बाहर आया है. पहले भी वो दो बार बरनावा में डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में ही अपनी पैरोल काट चुका है. पिछले साल 2022 में वो 91 दिनों तक जेल से बाहर रहा था. इसमें 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल शामिल थी. इस दौरान वो अपने ऑनलाइन सत्संग को लेकर काफी सुर्खियों में रहा था. 

डेरा सच्चा सौदा आश्रम की सुरक्षा बढ़ी

जेल से निकलने के बाद राम रहीम सीधा बरनावा गांव में अपने डेरा सच्चा सौदा के आश्रम में पहुंचेगा. गुरमीत सिंह के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आने की खबर के साथ ही वहां पर बड़े जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है. राम रहीम के अनुयायी भी उनके पैरोल पर आने की खबर सुनकर बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचने लगे हैं. पुलिस प्रशासन की तरफ से डेरे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. हालांकि कई लोग उसे इतनी जल्दी पैरोल दिए जाने पर सवाल भी उठा रहे हैं.

आपको बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साल 2017 में रेप केस में सजा सुनाई गई है. तभी से वो रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और कई बार पैरोल पर बाहर आता-जाता रहता है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा, BSP, RJD, JDU के फैसले से मिला संकेत! क्या BJP के खिलाफ विपक्षी एकता केवल दिखावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget