एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- अयोध्या फैसले के बाद भी यूपी में कायम रहेगी शांति व सौहार्द

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि अयोध्या पर फैसला आने के बाद राज्य में शांति रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से चुस्त हैं। मौर्य ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा है कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सूबे में शांति व सौहार्द कायम रखने के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं और संबंधित अफसरों को इस बारे में जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि योगी की अगुवाई वाली सरकार के ढाई साल के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ, उसी तरह से अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद भी सूबे में कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएगी और शांति व्यवस्था पहले की तरह ही कायम रहेगी।

केशव मौर्य ने कहा है कि सरकारी इंतजामों के साथ ही ज़िम्मेदार और जागरूक नागरिक खुद भी अमन चैन व भाई चारा कायम रखने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी को अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए और फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। इतना ही नहीं किसी भी पक्ष को न तो जीत का जश्न मनाने की इजाज़त है और न ही हार का मातम।

महाराष्ट्र में बीजेपी के सह प्रभारी की हैसियत से केशव मौर्य ने कहा कि वहां का मामला अब पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास है। राष्ट्रीय नेतृत्व खुद परिपक्व है, इसलिए मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर अब वह खुद ही कोई उचित फैसला लेगा। पार्टी नेतृत्व जो भी फैसला लेगा, पदाधिकारी व नेता उसका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना के रुख को बीजेपी नेतृत्व देख व समझ रहा है और वही इस बारे में उचित फैसला भी लेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget