एक्सप्लोरर

यूपी: रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उपचुनाव से पहले दी करोड़ों की सौगात

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

रामपुर. उत्तर प्रदेश में जल्द ही 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. रामपुर जिले में भी उपचुनाव होंगे. लिहाजा, प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को रामपुर पहुंचे. उन्होंने यहां पहुंचकर करीब 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है. मौर्य ने पिछले काफी समय से अधूरा पड़ा लालपुर पुल का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने 30 सितंबर तक पुल को चालू करने के निर्देश दिए. वहीं, स्थाई पुल का निर्माण 2021 दिसंबर तक पूरा कराने का वादा किया है.

पीएम मोदी की तारीफ डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की मुख्य उपलब्धियां धारा 370, किसान विधेयक, राम मंदिर हैं. इसके साथ ही उन्होंने कोरोना काल से देश को निकालने के लिए बीजेपी के अथक प्रयासों को गिनाया. मौर्य ने कहा कि जब व्यक्तिगत हितों को ध्यान में रखकर कोई सरकार काम करती थी तो उसकी सजा कई दिनों तक जनता को भुगतनी पड़ी है. हमारा प्रयास होगा की ये अस्थाई पुल तत्काल 30 सितंबर तक शुरू हो जाए. यूपी: रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उपचुनाव से पहले दी करोड़ों की सौगात

प्रत्याशी के नाम पर साधी चुप्पी स्वार-टांडा सीट से बीजेपी के तरफ से उम्मीदवार के नाम पर उन्होंने चुप्पी साध ली. मौर्य ने कहा कि बीजेपी का संसदीय बोर्ड इसका फैसला करेगा. उन्होंने कहा कि एक विषय यहां सब के ध्यान में हैं कि चाहे प्रत्याशी कोई भी बनेगा कमल का फूल खिलेगा.

किन सीटों पर होंगे उपचुनाव? प्रदेश में जिन आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इनमें नौगावां सादात (अमरोहा), बुलंदशहर, टुंडला (फिरोजाबाद), स्वार (रामपुर), बांगरमऊ (उन्नाव), घाटमपुर (कानपुर देहात), मल्हनी (जौनपुर) और देवरिया सदर सीट शामिल हैं. आपको बता दें कि इन आठ सीटों में छह बीजेपी और दो सपा के हिस्से में थी.

ये भी पढ़ें:

सभी आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर किस्मत आजमाएगी बसपा, पूरी तैयारी से उतरेगी पार्टी

यूपी में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, 24 घंटे बिजली सप्लाई को बनाया मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget